Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

बांग्लादेश में नहीं थम रहा बवाल, प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के घरों पर बोला हमला

Updated on Friday, February 07, 2025 10:14 AM IST

नई दिल्ली। बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग के कई नेताओं के घरों को निशाना बनाया। गुरुवार को ढाका में देश के संस्थापक नेता शेख मुजीबुर्रहमान के स्मारक को ध्वस्त करने की घटनाएं सामने आईं।

मुजीबुर्रहमान के घर में तोड़फोड़

बुधवार रात को प्रदर्शनकारियों ने राजधानी के धानमंडी क्षेत्र में मुजीबुर्रहमान के घर के सामने रैली की। यह रैली इंटरनेट मीडिया पर ''बुलडोजर जुलूस'' के आह्वान के बाद की गई। हसीना के भारत से एक ऑनलाइन संबोधन के विरोध में यह कदम उठाया गया था। भीड़ ने बुधवार को मुजीबुर्रहमान के घर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी थी।

अवामी लीग के कई कार्यालय ध्वस्त

बांग्लादेश के अन्य हिस्सों से भी इसी तरह की आगजनी की घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शनकारियों ने मुजीबुर्रहमान की मूर्तियों को भी तोड़ डाला। एक खुदाई करने वाली मशीन को मुजीबुर्रहमान के घर को ध्वस्त करते हुए देखा गया। यही नहीं, उसके नजदीक अवामी लीग के कई कार्यालय भी थे, जिन्हें ध्वस्त किया जा रहा था।

हसीना के दिवंगत पति वाजेद मियां का धानमंडी के रोड 5 पर स्थित 'सुधा सदन' भी आग के हवाले कर दिया गया। पांच अगस्त को हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के अपदस्थ होने के बाद से सुधा सदन खाली था। प्रदर्शनकारियों ने खुलना शहर में हसीना के चचेरे भाई शेख हेलाल उद्दीन और शेख सलाउद्दीन ज्वेल के घर को भी ध्वस्त कर दिया। हजारों लोग घर के चारों ओर इकट्ठा हुए और नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने ढाका विश्वविद्यालय के बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान हाल से शेख का नाम भी हटा दिया। कुश्तिया-3 के पूर्व सांसद और अवामी लीग के संयुक्त महासचिव महबुबुल आलम हनीफ और कुश्तिया अवामी लीग के अध्यक्ष सदर खान के घरों को भी लूट लिया गया। इस बीच, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के एक प्रमुख सलाहकार ने नागरिकों से विनाशकारी कार्यों से ध्यान हटाकर रचनात्मक पहलों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

हसीना बीते पांच अगस्त से भारत में रह रही हैं

बता दें कि 77 वर्षीय अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना बीते पांच अगस्त से भारत में रह रही हैं, जब वह एक बड़े छात्र-नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश से भाग गई थीं।

बांग्लादेश ने भारतीय दूत को तलब कर हसीना की गतिविधियों पर जताया विरोधबांग्लादेश ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा भारत प्रवास के दौरान दिए गए झूठे और मनगढ़ंत बयानों को लेकर भारत के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। कहा- इससे बांग्लादेश में अस्थिरता का माहौल पैदा हो रहा है।

यह घटनाक्रम बुधवार रात हसीना के भाषण के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से मौजूदा शासन के खिलाफ एकजुट होकर प्रतिरोध संगठित करने का आह्वान किया था। विदेश मामलों के सलाहकार एम तौहीद हुसैन ने अपने कार्यालय में एक ब्रीफिंग में पत्रकारों को बताया कि हमने भारत के उच्चायुक्त की गैरमौजूदगी में उप उच्चायुक्त पवन बधे को बुलाया और उन्हें हमारा विरोध पत्र सौंपा।

अब हम देखेंगे कि भारत क्या कदम उठाता है- हुसैन

उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि हसीना की ऐसी गतिविधियां बांग्लादेश के प्रति शत्रुतापूर्ण कृत्य हैं और दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के प्रयासों के लिए अनुकूल नहीं हैं। हुसैन ने कहा- ''ढाका ने पहले भी नई दिल्ली से आग्रह किया था कि वह हसीना को ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से रोके लेकिन हमें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब हम देखेंगे कि भारत क्या कदम उठाता है।''

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X