Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

जेंडर बजट में इस साल 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

Updated on Monday, February 03, 2025 10:28 AM IST

नई दिल्ली।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2025-26 के लिए केंद्र सरकार का बजट पेश किया। इस बीच महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने रविवार को कहा कि इस साल के केंद्रीय बजट में आवंटन में वृद्धि हुई है। इस बार 4.49 लाख करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है, जो पिछले साल के आवंटन से 37.5 प्रतिशत अधिक है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अपने बजट भाषण में घोषणा की है कि कुल बजट का 8.86 प्रतिशत है। पिछले साल का आवंटन 3.27 लाख करोड़ रुपये था, जो पिछले साल के कुल बजट का 6.8 प्रतिशत था। इस वर्ष के बजट में जेंडर बजट स्टेटमेंट (जीबीएस) के तहत आवंटन की रिपोर्ट करने वाले मंत्रालयों और विभागों की रिकार्ड संख्या भी देखी गई। पांच केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ 49 मंत्रालयों और विभागों को जेंडर केंद्रित आवंटन को शामिल किया है, जो पिछले साल के 38 मंत्रालयों और विभागों से अधिक है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बारह नए मंत्रालयों और विभागों को पहली बार जीबीएस में शामिल किया गया है, जो जेंडर केंद्रित बजट के प्रति व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आवंटन को जीबीएस के भीतर तीन खंडों में वर्गीकृत किया गया है। भाग ए में 100 प्रतिशत महिला-विशिष्ट योजनाएं शामिल हैं। भाग बी में महिलाओं के लिए 30-99 प्रतिशत आवंटन वाली योजनाएं शामिल हैं। जबकि, भाग सी में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत से कम आवंटन वाली योजनाओं को कवर करता है।

लोकसभा को 903 करोड़ और राज्यसभा को 413 करोड़ रुपये मिले

केंद्रीय बजट में लोकसभा को 903 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं, जो राज्यसभा को दी गयी राशि से दोगुने से भी अधिक है। कुल 903 करोड़ रुपये में से 558.81 करोड़ रुपये का आवंटन लोकसभा सचिवालय को किया गया है, जिसमें संसद टीवी को सहायता अनुदान भी शामिल है।

राज्यसभा को आवंटित 413 करोड़ रुपये में से 2.52 करोड़ रुपये राज्यसभा सचिवालय में सभापति और उपसभापति के वेतन और भत्ते के लिए आवंटित किए गए हैं। राज्यसभा के बजट में विपक्ष के नेता और उनके सचिवालय के वेतन और भत्तों के लिए तीन करोड़ रुपये का अलग से आवंटन किया गया है।

बजट में सदस्यों के लिए 98.84 करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए हैं। लोकसभा के लिए, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन और भत्ते के लिए 1.56 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और विपक्ष के नेता के लिए कोई अलग प्रविधान नहीं है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X