Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

झारखंड के गुरु प्रसाद खंडाइत ने फैशन, मॉडलिंग और डांसिंग में बनाई अपनी अनोखी पहचान

Updated on Monday, November 18, 2024 12:36 PM IST

झारखंड, (सूरज रोहिल्ला)। मिलिए झारखंड राज्य के जिला वेस्ट सिंहभूम के गांव लोटापाहार के गुरु प्रसाद खंडाइत से जिन्होंने फैशन, मॉडलिंग और डांसिंग में केवल अपने माता पिता ही नहीं बल्कि जिले और राज्य का भी नाम रोशन किया है । महज़ 18 वर्ष की आयु में गुरु प्रसाद ने लगभग 9 से 10 मॉडलिंग शोज में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
गुरु प्रसाद ओडिशा शाइनिंग आइकन सीज़न 5 में मिस्टर प्रिंस चार्मिंग ऑफ़ ओडिशा और मिस्टर बेस्ट रैंप वॉक ओडिशा शाइनिंग इनकम रहे हैं, द इंटरनेशनल फैशन अवॉर्ड आईएफए में मिस्टर कॉन्फिडेंस रहे हैं, इंडियन नेस्ट हॉट मॉडल में टॉप 6 फाइनलिस्ट रहे हैं, ड्रीम मॉडल ऑफ़ इंडिया में द्वितीय रनरअप रहे हैं, फेंटा बैटल में फर्स्ट रनरअप रहे हैं । गुरु प्रसाद ने बताया कि द इंटरनेशनल फैशन अवॉर्ड में मिस्टर कॉन्फिडेंस का टैग मिलना मेरी अब तक की बड़ी उपलब्धि है।
गुरु प्रसाद ने बताया कि शुरुआती 2 मॉडलिंग शोज में टॉप 5 में जगह नहीं मिल पाने से में बहुत दुखी हुआ और दोबारा फिर टॉप 5 में जगह मिलने के लिए प्रयास जारी रखा और मेरा प्रयास और मेहनत सफल रही । गुरु प्रसाद खंडाइत ने मॉडलिंग में शुरुआत कि कहानी बताते हुए कहा कि, मैं बचपन से ही मॉडलिंग में रुचि रखता था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि इसमें शुरुआत कैसे करते हैं । एक दिन जब मैं बाल कटवा रहा था, तो वहां के एक भाई ने मुझे मॉडलिंग करने की सलाह दी।
मैंने अपनी बहन को बताया कि मैं मॉडलिंग में रुचि रखता हूं । मेरी बहन ने मुझे मॉडलिंग करने के लिए पैसे दिए लेकिन मैं सफल नहीं हो पाया था । उस समय मुझे एक नया आत्मविश्वास मिला कि मैं आगे बढ़ सकता हूं । इसके बाद, मैंने ओडिशा में मिस्टर ओडिशा के लिए भाग लिया और मैं विजेता बनकर उभरा और इस खिताब को हासिल भी किया।

 

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X