Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

पंजाब में बिजनेस की नई उड़ान, बिल्ड एक्स कॉन्क्लेव में उमंग जिंदल ने बताया राज्य में संभावनाओं का रोडमैप

Updated on Friday, July 11, 2025 21:03 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब को कारोबार का अगला हॉटस्पॉट बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए ‘ग्लोबल सिख्स’ द्वारा चंडीगढ़ के हयात रीजेंसी में ‘बिल्ड एक्स पंजाब बिजनेस कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से नामी उद्यमियों, निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में होमलैंड ग्रुप के सीईओ उमंग जिंदल ने ‘पंजाब से स्केलेबल बिजनेस कैसे बनाएं’ विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पंजाब की उद्यमिता शक्ति बेजोड़ है। यदि यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर, सतत विकास और आधुनिक सोच पर ध्यान दिया जाए, तो हम ऐसे बिजनेस खड़े कर सकते हैं जो न सिर्फ तरक्की करें बल्कि देश का नेतृत्व करें।
पैनल में उनके साथ उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल रहीं, जिनमें हरजिंदर सिंह चीमा (चीमा बॉयलर्स), उपकार सिंह आहूजा (न्यू स्वान ग्रुप), डॉ. हरमीक सिंह (प्लान बी ग्रुप), राणा गुरजीत सिंह (राणा ग्रुप ऑफ कंपनीज़) और जसमीत एस. आनंद (रियल वन वेंचर्स) प्रमुख रहे। कॉन्क्लेव में कुल तीन पैनल चर्चाएं हुईं जिनमें ‘ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म’ और ‘पंजाब में रहकर ही क्यों करना चाहिए कारोबार’ जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने बताया कि मोहाली और चंडीगढ़ जैसे टियर-2 शहर तेजी से नए टैलेंट, निवेश और इनोवेशन के केंद्र बनते जा रहे हैं।
कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह, टाइटल स्पॉन्सर के संबोधन और नेटवर्किंग डिनर के साथ हुआ, जिसमें ‘फ्यूचर रेडी पंजाब’ के विजन को मजबूती देने पर जोर दिया गया।
उत्तर भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी होमलैंड ग्रुप, लग्जरी घरों और आधुनिक कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती है। उमंग जिंदल के नेतृत्व में कंपनी स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और कम्युनिटी-फर्स्ट डेवलपमेंट पर लगातार काम कर रही है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X