Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

मनोरंजन/व्यवसाय

जियो बना दुनिया का नंबर वन FWA सर्विस प्रोवाइडर

Updated on Monday, July 21, 2025 20:17 PM IST

नई दिल्ली, 21 जुलाई 2025: रिलायंस जियो FWA सर्विस के क्षेत्र में दुनिया की नंबर वन कंपनी बन गई है। 74 लाख से अधिक ग्राहक जियो की FWA सर्विस से जुड़े हैं। अमेरिका की टी-मोबाइल कंपनी को पीछे छोड़ रिलायंस जियो अब पहले पायदान पर पहुंच गई है। रिलायंस जियो FWA यानी फिक्सड वायरलैस एक्सेस के तहत जियो एयर फाइबर सर्विस चलाता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजों में मुकेश अंबानी ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जियो एयर फाइबर के साथ जियो फाइबर भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जियो 2 करोड़ से अधिक परिसरों को कनेक्ट कर चुका है।

5जी के मोर्चे पर भी कंपनी ने दमदार तरीके से ग्राहक जोड़े हैं। जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से 21 करोड़ 30 लाख से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं। वित्तिय मजबूती में भी कंपनी ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जहां एक तरफ जियो का आरपू यानी प्रति व्यक्ति प्रति महीने औसत राजस्व बढ़कर 208.8 रु तक जा पहुंचा, तो वहीं कंपनी का शुद्ध लाभ भी साल-दर-साल 24.8% बढ़कर ₹7,110 करोड़ हो गया।

अमेरिका की टी मोबाइल को पीछे छोड़ा

5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21 करोड़ 30 लाख को पार कर गया

जियो नेटवर्क पर एक ग्राहक ने औसतन एक महीने में 37जीबी डेटा खर्च किया

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कंपनी के वित्तीय नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि "हमारे डिजिटल सेवा व्यवसाय ने लगातार मजबूत वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन के साथ अपनी बाजार स्थिति को और मजबूत किया है। मोबिलिटी, ब्रॉडबैंड, एंटरप्राइज़ कनेक्टिविटी, क्लाउड और स्मार्ट होम्स में जियो की विविध पेशकशों ने इसे एक भरोसेमंद भारतीय टेक्नोलॉजी उपभोक्ता भागीदार के रूप में स्थापित किया है।"

तिमाही नतीज़ों में कंपनी ने बताया कि 30 जून 2025 तक जियो नेटवर्क से कुल 49 करोड़ 81 लाख से अधिक ग्राहक जुड़े थे। इसी तिमाही में कंपनी ने नेट आधार पर 99 लाख नए ग्राहक जोड़े। तिमाही में जियो ग्राहकों ने एक बार फिर जमकर डेटा का इस्तेमाल किया, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है। प्रति ग्राहक डेटा की खपत 37 GB/प्रतिमाह रही। जियो का कुल डेटा ट्रैफिक भी 24% की वृद्धि के साथ 54.7 अरब GB तक पहुंच गया है।

Have something to say? Post your comment
आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

: आनंदा बैंक्वेट हॉल में सितारों का मेला

डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

: डॉ. शीने सूरी को ‘श्रावणी सेवा सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

: लाजपत भवन में सजा Golden Grace Fashion Show, माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

: उत्सव सेलिब्रेशन की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

: अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

: प्रोफेशनल सिंगर एवं सोशल एक्टिविस्ट ईशा सक्सेना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

*महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

: *महिलाओं को सहारे की नहीं, अपने पैरों पर खड़े होने के हुनर की जरूरत : सलमा फ्रांसिस

दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

: दिल्ली में प्रतिभा और ग्लैमर का संगम: सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Spot’less Face of India 2026 Makeup Artist Contest

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

: जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

: महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी

X