Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पोस्टर मेकिंग में रोशन, कार्टून स्लोगन में कात्यायनी ने मारी बाजी

Updated on Thursday, October 24, 2024 18:33 PM IST

पंचकूला। बढ़ते साइबर अपराध व साइबर हमलों के विरूद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को पंचकूला के सेक्टर-एक स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लघु सचिवालय शाखा के सहयोग से फाइन आट्र्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ‘साइबर स्वच्छता और सुरक्षा’ विषय पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में कालेज के दर्जनों विद्यार्थियों ने विभिन्न माध्यमों से साइबर सुरक्षा का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कालेज प्राचार्य  डॉ.नरेंद्र सिंह सिवाच ने कहा कि तकनौलजी के बढ़ते दौर में साइबर अपराध की घटनाओं में हो रही वृद्धि गंभीर चिंता का विषय है। आज के दौर में जिस व्यक्ति के पास आधुनिक मोबाइल फोन है उसे बेहद सजग रहने की जरूरत है क्योंकि वह कभी भी साइबर अपराध का शिकार हो सकता है।

इस अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बी.कॉम प्रथम वर्ष के रोशन कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.एससी प्रथम वर्ष की माही गोयल दूसरे और बीसीए प्रथम वर्ष की वैशाली तीसरे स्थान पर रहीं।

कार्टून स्लोगन प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष की कात्यायनी ने पहला स्थान हासिल किया, बी.ए. द्वितीय वर्ष की सिया दूसरे और बी.एससी फिजिकल साइंस की पूजा तीसरे स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष भूगोल ऑनर्स के आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीसीए तृतीय वर्ष की हिमांशी दूसरे और हर्ष कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

पंचकूला सेक्टर-एक कालेज में एसबीआई के सहयोग से आयोजन

 रंगोली प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष के कृष्ण और अर्शदीप तथा बी.ए. द्वितीय वर्ष की रानी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। बी.ए. तृतीय वर्ष के आर्यन, बी.ए. द्वितीय वर्ष के हर्ष, एम.ए. प्रथम वर्ष के अनमोल शर्मा और एम.कॉम प्रथम वर्ष की अंजलि कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.ए. तृतीय वर्ष की अर्चना, दीपक और अल्फिया तथा बीसीए तृतीय वर्ष के हर्ष कुमार ने तीसरा स्थान साझा किया।

प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक मंडल में पोस्टर मेकिंग के लिए महाविद्यालय की शिक्षिकाओं डॉ. ज्योत्सना, कुसुम रानी और  वीना जांगड़ा शामिल थीं। कार्टून स्लोगन के लिए मैडम दविंदर कौर,  किरण और  निशा पन्नू ने निर्णय किया,पेंटिंग के लिए अंजु जिंदल, डॉ. ममता और पूनम ने निर्णायक भूमिका निभाई, और रंगोली के लिए गुरप्रीत कौर, डॉ.अंशु कपिल और सतबीर कौर निर्णायक रहे ।

समारोह के दौरान डॉ.नीलम रोहिल्ला और गरिमा मान ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सिवाच ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ऋषि कुमार, वेंकटेश, महेश और अंकित का धन्यवाद किया और छात्रों को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता दिखाने के लिए सराहा। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक हरप्रीत कौर बवेजा, सहसंयोजक कुसुम रानी, दीपक के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X