Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में भाजपा का 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Tuesday, October 22, 2024 18:15 PM IST

चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी का हरियाणा में 5 नवम्बर से सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्यता अभियान की योजना को लेकर मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने दिल्ली हरियाणा भवन में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रेसवार्ता में बड़ौली ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए और कांग्रेस पर प्रहार भी किए। बड़ौली ने कांग्रेस को बीमार पार्टी बताया और एक अच्छे डाक्टर से इलाज कराने की सलाह भी दी।

सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान शुरू करने से पहले 26 अक्टूबर को रोहतक में महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें सांसद, विधायक, प्रत्याशी, मेयर, चेयरमैन, जिला परिषद के चेयरमैन आदि शामिल होंगे। इस बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी और सदस्यता अभियान की सफलता के लिए अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि 28 और 29 अक्टूबर को जिलों में बैठकें होगी और दीपावली के बाद 5 नवंबर से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश टोली का भी गठन कर लिया गया है। वेदपाल एडवोकेट को प्रदेश संयोजक बनाया गया है तथा पांच सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

हरियाणा में 5 नवंबर से चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान, सदस्यता अभियान के लिए रोहतक में 26 अक्टूबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार मिशन मोड़ में काम कर रही है। हरियाणा में मंत्रिमंडल का गठन हो चुका है और सभी मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जनहित में जो भी वादे किए हैं उन्हें पूरा करने काम लगातार जारी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीमार है, कांग्रेसी नेताओं के विचार बुढ़ापा के प्रतीक हैं, इसलिए कांग्रेस को अच्छे इलाज की जरूरत है।

पत्रकार के एक सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की जनता का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है, इसलिए जनता ने तीसरी बार स्पष्ट बहुमत देकर सेवा करने का मौका भाजपा को दिया है। बड़ौली ने आम आदमी पार्टी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि झूठ बोलना आम आदमी पार्टी के नेताओं की पुरानी आदत है।

बिप्लब देब और सुरेंद्र नागर से मिले पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली मंगलवार को त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा के सह चुनाव प्रभारी रहे बिप्लब कुमार देब और हरियाणा भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर से मिले। दोनों नेताओं से पंडित मोहन लाल बड़ौली ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा में शुरू होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दोनों नेताओं को दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की जनता का भरोसा भाजपा में बढ़ा है। विधानसभा चुनाव में हरियाणा के लोगों ने स्पष्ट बहुमत देकर साबित कर दिया कि जनता विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने मिशन मोड़ पर काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर दिन जनहित में नए निर्णय लेकर जनता को लाभान्वित कर रहे हैं। बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा भी तेजी से विकसित राज्य बनेगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X