Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नागरिक अस्पतालों में प्राथमिक उपचार से लेकर इलाज के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित : आरती सिंह राव

Updated on Tuesday, October 22, 2024 18:15 PM IST

गुरूग्राम | हरियाणा की स्वास्थ्य, आयुष एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि गुरूग्राम एक बढ़ता हुआ शहर है। जिसकी वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान भी है। ऐसे हम सभी को यहां स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर व सुलभ करने के लिए गंभीरता से सार्थक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार से लेकर इलाज के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वे दृढ़ संकल्पित है तथा इस दिशा में वे सदैव प्रयत्नशील हैं। उन्होंने यह बात मंगलवार को सिविल लाइन्स स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हॉउस में स्वास्थ्य विभाग, जीएमडीए विभाग के अधिकारियों संग बैठक के दौरान कही।

आरती सिंह राव हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मंगलवार को पहली बार गुरूग्राम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेने पहुँची थी। इस दौरान गुरूग्राम के विधायक मुकेश शर्मा व पटौदी की विधायक बिमला चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।  जीएमडीए के सीईओ ए.निवास व डीसी निशांत कुमार यादव ने स्वास्थ्य मंत्री के गुरूग्राम आगमन पर उनका स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, जीएमडीए विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में गुरूग्राम जिला में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं जैसे नागरिक अस्पताल व शीतला माता मेडिकल कॉलेज के निर्माण प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

स्वास्थ्य, आयुष एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आरती सिंह राव ने गुरूग्राम जिला में निर्माणाधीन श्रीमाता शीतला देवी मेडिकल कॉलेज व नागरिक अस्पताल के कार्य प्रगति की समीक्षा की

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आमजन को सहज और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर  को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए वे निरन्तर प्रयासरत रहेंगी। आरती सिंह राव ने बैठक में गुरूग्राम जिला में स्वास्थ्य क्षेत्र की दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट लेने उपरान्त निर्माण कार्य मे तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि

 इन दोनों कार्यों के तेज गति से क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय आवश्यक है। बैठक में जीएमडीए के सीईओ ए निवास ने सेक्टर 102ए में माता शीतला देवी मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य से जुड़ी प्रगति की जानकारी सांझा करते हुए बताया कि करीब 541 करोड़ की लागत से बन रहे इस मेडिकल कॉलेज का ढाँचा निर्माण का कार्य करीब करीब पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज में फिनिशिंग कार्य भी समानांतर रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि 883 बेड की सुविधा वाले इस मेडिकल कॉलेज में ग्राउंड फ्लोर सहित 7 मंजिले रहेंगी। निर्माण लागत में 50 प्रतिशत शेयर जीएमडीए, 45 प्रतिशत नगर निगम व 5 प्रतिशत शेयर शीतला माता मंदिर का रहेगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अगले साल 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र यादव ने सिविल लाइन में बनने वाले नागरिक अस्पताल के निर्माण प्रगति से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि करीब 990 करोड़ की लागत से बनने वाले इस नागरिक अस्पताल के लिए 16 अगस्त को टेंडर फ्लोट किया गया था। जोकि अगले महीने 8 तारीख को खुलेगा। उन्होंने बताया कि इस 13 मंजिला अस्पताल में  2 बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर सहित 11 मंजिले होंगी। अस्पताल में 60 आईसीयू, 12 ओटी सहित आपात स्थिति के लिए हेलिपैड जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं का भी ध्यान रखा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दोनों परियोजनाओं की निर्माण संबंधी प्रगति की समीक्षा करने उपरान्त कहा कि उक्त परियोजनाओं के पूरा होने पर गुरूग्राम जिला में स्वास्थ्य सेवाएं निश्चित रूप से सुदृढ़ होने जा रही है जोकि राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वास्थ्य क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के उपरांत सिविल हॉस्पिटल तथा माता शीतला देवी मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।

बैठक में एचएसवीपी की प्रशासक रेनू सोगन, डिप्टी सीएमओ डॉ नीलिमा, डॉ जयप्रकाश, डॉ केशव, डॉ प्रिया शर्मा, जीएमडीए के एक्सईएन विकास मलिक, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन चरणजीत राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X