Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बिप्लब देब से दिल्ली मिलने पहुंचे नायब सिंह सैनी, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

Updated on Tuesday, October 22, 2024 07:49 AM IST

चंडीगढ़। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब से मिलने उनके दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचे। बिप्लब कुमार देब ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। बिप्लब देब और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच लगभग आधा घंटा तक विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बिप्लब कुमार देब ने कहा कि हरियाणावासियों ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ भाजपा को तीसरी बार सेवा का अवसर दिया भाजपा सरकार उन्हें पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नायब सरकार प्रदेश में गरीब कल्याण व सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित कर हर वर्ग की सेवा एवं विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। बिप्लब देब ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र के सभी लक्ष्यों को पूरा करते हुए जनता जनार्दन के विश्वास पर खरा उतरेंगे।

नायब सरकार हरियाणा में गरीब कल्याण व सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी : बिप्लब देब

बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मिलनसार व्यक्तित्व से हर हरियाणावासी खुश हैं। हरियाणा के लोगों का विश्वास भाजपा सरकार में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह संकल्प के साथ पूरा करके दिखाती है। भाजपा ने हरियाणा में पिछले 10 वर्षों में पारदर्शी शासन दिया, युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव के समय 25 हजार युवाओं को नौकरी देने का जो वादा किया था उसे पूरा किया है।

बिप्लब कुमार देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकसित होने की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है, इसलिए आने वाले समय में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा तेजी से नई बुलंदियों को छूएगा। बिप्लब देब ने नवगठित सरकार में शामिल सभी विधायकों और मंत्रियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Readers' Comments
Ravinder Kaur 7/16/2023 4:47:36 PM

Bhut vadya g 👍👍👍

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X