Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अम्बाला के नागरिकों को जल्द मिलेगा एयरपोर्ट का तोहफा : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Updated on Monday, October 21, 2024 17:59 PM IST

चण्डीगढ |  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला के नागरिकों को जल्द ही एयरपोर्ट का तोहफा मिलेगा। इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने में महज एक माह का ही समय लगेगा। इस परियोजना को संचालित करने के लिए मशीनों का ऑर्डर कर दिया गया है और मशीनों के आने बाद यह परियोजना पूर्णरूप से आमजन के लिए संचािलत हो जाएगी।

विज ने 2 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित प्रदेश के पहले एस्केलेटरयुक्त फुट ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज आज अंबाला में अम्बाला-जगाधरी रोड पर नगर परिषद् अम्बाला छावनी की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। अहम पहलू यह है कि अम्बाला छावनी के नागरिकों ने इन विधानसभा चुनाव में अपार सहयोग दिया हैं। इसलिए अपना फर्ज पूरा करते हुए प्रदेश का पहला एस्केलेटरयुक्त फुट ओवर ब्रिज पहले तोहफे के रूप में स्थानीय नागरिकों को दिया है और आने वाले 5 सालों में लगातार अम्बाला छावनी के नागरिकों को छोटे व बड़े प्रोजैक्टस के रूप में तोहफे सरकार की तरफ से दिए जाएगें। 

नागरिक अस्पताल में रोजाना आने वाले हजारों मरीजों व आम नागरिकों को मिलेगा फायदा : विज

इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने करीब 2 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित एस्केलेटरयुक्त फुट ओवर ब्रिज परियोजना का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में रोजाना आने वाले हजारों मरीजों व आम नागरिकों को फायदा मिलेगा। इस प्रौजेक्ट की देख-रेख का कार्य नगर परिषद् अम्बाला छावनी द्वारा किया जाएगा। इस प्रोजैक्ट में 4 हैवी डयूटी एस्केलेटर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए हैं। प्रत्येक एस्केलेटर की क्षमता प्रति घंटा 2 हजार से ज्यादा व्यक्तियों को लाने ले जाने की हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी गहमा-गहमी के बाद अभूतपूर्व सफलता मिलने पर गली-मोहल्लों में ढोल और मिठाईयों का स्वाद चखने के बाद अम्बाला छावनी के नागरिकों ने विधानसभा चुनावों के दौरान जो अपार सहयोग दिया है, इन नागरिकों को एस्केलेटरयुक्त फुट ओवर ब्रिज परियोजना एक रिटर्न गिफ्ट के रूप में दी जा रही हैं।

यह हरियाणा का शहर के अन्दर बनने वाले पहला एस्केलेटर युक्त फुट ओवर ब्रिज हैं : विज

ऊर्जा मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने निर्धारित समयावधि के अन्दर इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया हैं। यह हरियाणा का शहर के अन्दर बनने वाले पहला एस्केलेटरयुक्त फुट ओवर ब्रिज हैं। इस विधानसभा में प्रदेश सरकार की तरफ से करोड़ों रूपए विकास कार्याे पर खर्च किए जा चुके हैं और सरकार ने अम्बाला छावनी से साहा तक टूटी हुई सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में पुनः निर्मित करने का काम किया हैं। इस मार्ग पर नागरिक अस्पताल होने और ट्रेफिक ज्यादा होने के कारण मरीजों व आम नागरिकों को सडक़ क्रॉस करने में दिक्कत/परेशानी के साथ-साथ किसी भी सडक़ दुर्घटना का डर लगा रहता था। इन लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही फुट ओवर ब्रिज की बजाए एस्केलेटरयुक्त फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया गया।

अधिकारियों को आगामी 5 सालों में अम्बाला छावनी के विकास करने की आदत डालनी होगी:  विज

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को चेतातेे हुए कहा कि ‘‘आगामी 5 सालों में अम्बाला छावनी के विकास करने की आदत डालनी होगी और काम किया है काम करेंगे की नीति को अपने जहन में रखकर कार्य करना होगा। सभी मिलकर चलेंगे और अम्बाला छावनी का विकास करेंगे’’। उन्हांेने कहा कि ‘‘इस हलका के लोगों ने जिस उम्मीद के साथ सातवीं बार मुझे विधायक बनाया है, उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आगामी 5 सालों में लगातार विकास करवाना हैं’’।

इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त आरके सिंह, एडीसी अपराजिता, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, नगराधीश पूजा कुमारी, एनएचएआई के अधिकारी आशीम बंसल, सीएमओ राकेश सहल, भाजपा नेता संजीव सोनी, बलकेश वत्स, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, बिजेन्द्र चौहान, किरणपाल चौहान, बीएस बिन्द्रा, सुदर्शन सिंह, जसबीर सिंह जस्सी, पुष्पा वैश, अजय बवेजा, विरेन्द्र सिंह, श्यामसुन्दर अरोड़ा, साहिल अग्रवाल, भौला विज, आशीष अग्रवाल, परवेश शर्मा, अनिल कौशल के साथ-साथ अन्य भाजपा पदाधिकारी व अधिकारीगण मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X