Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बिजली महकमा मिलते ही बिजली का बिल भरने वाले पहले उपभोक्ता बने बिजली मंत्री अनिल विज

Updated on Monday, October 21, 2024 17:59 PM IST

चण्डीगढ |  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से रात्रि 12 बजे के आसपास उनको बिजली, परिवहन और श्रम विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई। यह जिम्मेवारी मिलने के तुरन्त बाद रात्रि 12 बजकर 32 मिनट और 47 सेकेंड पर ऑनलाईन प्रणाली माध्यम से उन्होंने अपना बिजली का बिल भर दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल भरने की अपील की हैं।

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज अंबाला में नागरिक अस्पताल, अम्बाला छावनी में नगर परिषद् की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। अहम पहलू यह है कि अब बिजली, परिवहन और श्रम विभाग के मंत्री बदल गए है। इसलिए इन विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को भी काम करने की आदत डालनी होगी और अपने आपको पूर्णतः बदलना होगा।

प्रदेश के लोगों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने और अच्छी सेवाएं देने के लिए सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से अपने बिजली के बिल भरने होंगे : विज

उन्होंने कहा कि सरकार में विदाउट पोर्ट फोलियो मंत्री के रूप में भी काम कर सकते हैं, लेकिन सरकार ने तीन विभागों ऊर्जा, परिवहन व श्रम विभाग की जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है और वे इन विभागों की जिम्मेवारी को पूरी ताकत व मन लगाकर पूरा करेंगे। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें देर रात्रि करीब 12 बजे विभागों की जिम्मेवारी सौंपी और नोटीफिकेशन जारी किया। इस नोटिफिकेशन को देखने के बाद उनके जहन में सवाल उठा की उनके घर का बिजली का बिल भरा गया है या नहीं। इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए रात्रि 12 बजकर 32 मिनट और 47 सैंकेड पर ऑनलाईन प्रणाली से उन्होंने अपने घर के बिजली बिल का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि अगर वे स्वयं ही बिजली का बिल नहीं भरेंगे तो दूसरों को किस प्रकार बिजली का बिल भरने के लिए कहेंगें। इस विभाग को विकास की राह पर आगे ले जाने और लोगों को 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने और अच्छी सेवाएं देने के लिए सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से अपने बिजली के बिल भरने होंगे।

सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने आपको पूर्णतः बदलना होगा : विज

उन्होंने अम्बाला छावनी से सम्बधिंत तीनों विभागों के अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए सचेत किया कि अब इन विभागों का मंत्री बदल चुका है। इसलिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने आपको पूर्णतः बदलना होगा और अम्बाला छावनी के नागरिकों को विभागीय योजनाओं व सुविधाओं का पूरा लाभ मुहैया करवाना होगा। सभी को अधिकारियांे व कर्मचारियों को काम किया है काम करेंगे की नीति को अपनाना होगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X