Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

परिवहन विभाग मिलते ही एक्शन मोड में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण, कमियां मिली तो मौके पर बस अड्डा इंचार्ज को किया निलंबित

Updated on Monday, October 21, 2024 17:58 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के नवनियुक्त ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज विभाग मिलते ही पूरे एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने आज दोपहर अम्बाला छावनी बस स्टैंड में औचक निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई कमियां पाए जाने पर उन्होंने मौके पर ही बस स्टैंड इंचार्ज (एसएस) अजीत सिंह को निलबिंत करने के अनुशंसा सहित निर्देश जारी किए तथा जीएम रोडवेज को कमियां मिलने पर फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर मिली अनियमितताओं की सीनियर आईएएस अधिकारी से जांच कराई जाएगी और दुकानों के टेंडर व अन्य मामलों की जांच की जाएगी।

यात्री सुविधाओं को जानने के लिए परिवहन मंत्री अनिल विज ने अम्बाला से दिल्ली बस में किया सफर व यात्रियों से जानी समस्याएं

परिवहन विभाग का जिम्मेदारी मिलते ही परिवहन मंत्री अनिल विज आज दोपहर अंबाला के बस स्टैंड पर पहुंचे, जहां उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बस स्टैंड के इंक्वायरी काउंटर में बसों के आने-जाने के समय को डिजीटल करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर अलॉट किए गए खान-पान के काउंटरों पर दुकानदारों द्वारा सामान को निर्धारित सीमा से आगे रखा था जिसको लेकर परिवहन मंत्री अनिल विज का पारा चढ़ गया और उन्होंने परिवहन अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाने-पीने के सामान के सेंपल लेकर उनकी जांच के निर्देश भी दिए तथा दुकानों के बाहर रखे सामान को इम्पाउंड करने के निर्देश दिए।

शौचालय में सफाई नहीं होने पर बस स्टैंड इंचार्ज को सस्पेंड करने के निर्देश दिए

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बस स्टैंड पर शौचालय का भी औचक निरीक्षण किया। शौचालय में बदबू व गंदगी मिलने तथा पीने के पानी के पास भी गंदगी मिलने पर उन्होंने बस स्टैंड इंचार्ज (एसएस) अजीत सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। वहीं, परिवहन अधिकारियों ने तर्क दिया कि सीवरेज ब्लॉक होने की वजह से यहां गंदगी है, जिस पर अनिल विज ने कहा कि यदि गंदगी थी तो इसकी सफाई के लिए क्यों नहीं कहा गया।

बस स्टैंड पर साइन बोर्ड भी फटे मिले, जीएम रोडवेज को फटकार

परिवहन मंत्री अनिल विज को निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर साइन बोर्ड भी फटे मिले। उन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में पूछा तो उन्होंने बताया कि आंधी में यह फट गए थे, इस जवाब से मंत्री विज खफा हुए और कहा कि यदि आंधी में साइन बोर्ड फटे थे तो बाद में इन्हें ठीक क्यों नहीं कराया गया। इतना ही नहीं, बस स्टैंड में बसों के खड़े होने के लिए काउंटर बने हुए है, मगर ज्यादातर बसें काउंटरों पर न लगते हुए आगे खड़ी मिली जिस पर मंत्री विज नाराज हुए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई बस चालक बस को काउंटरों पर न खड़ी कर आगे खड़ा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाए, इतना ही नहीं बस स्टैंड के बाहर बसें खड़ी करने वाले बस चालकों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए।

परिवहन मंत्री बनते ही अनिल विज ने अम्बाला से दिल्ली बस में किया सफर

परिवहन मंत्री बनते ही परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी बस स्टैंड से दिल्ली तक बस में सफर किया। इस दौरान उन्होंने बस चालक व यात्रियों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को भी जाना। इससे पहले, कुछ छात्राओं ने बसों के समय को लेकर अपनी समस्याएं बताई जिसके जल्द समाधान का आश्वासन उन्होंने दिया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X