Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरुग्राम: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का व्रत

Updated on Sunday, October 20, 2024 18:36 PM IST

गुरुग्राम। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों महिलाओं ने रविवार को करवाचौथ का व्रत रखा। रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश का पूजन किया। कहानी सुनी। रात को चंद्रमा को अघ्र्य देकर व्रत खोला। आधुनिकता के इस दौर और बदलते परिवेश में करवाचौथ का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। अब युवतियां भी सुयोग्य वर पाने के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। युवतियों ने भी करवाचौथ का व्रत रखकर सुयोग्य पाने की कामना की।

-सज-धजकर महिलाओं ने सुनी कहानी
-रात को चंद्रमा को अघ्र्य देकर खोला व्रत


परिवार की बुजुर्ग महिलाओं ने विवाहित महिलाओं को करवाचौथ की कथा सुनाई और उन्हें सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद भी दिया। चंद्रमा को अध्र्य देकर सुहागिनों ने अपना व्रत खोलकर बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। करवाचौथ की तैयारियों में कई दिनों से बाजार सजे थे। महिलाएं खरीदारी कर रही थी। मेहंदी व अन्य सजावट के सामान की खूब बिक्री हुई। बाजारों में करवाचौथ के दिन भी खूब भीड़ रही।
करवाचौथ को लेकर प्रचलित कथा
करवाचौथ को लेकर प्रचलित कथा के अनुसार प्राचीन समय में एक साहूकार के 7 बेटे और उनकी एक बहन थी। जिसका नाम करवा था। सभी भाई अपनी बहन से बहुत प्यार करते थे। पहले उसे खाना खिलाते और बाद में स्वयं खाते थे। शादी के बाद एक बार जब उनकी बहन मायके आई हुई थी तो चतुर्थी के व्रत वाले दिन शाम को जब भाई खाना खाने बैठे तो अपनी बहन से भी खाने का आग्रह करने लगे। बहन ने बताया कि आज उसका व्रत है और वह खाना चंद्रमा को अध्र्य देकर ही खा सकती है।
सबसे छोटे भाई को अपनी बहन की हालत देखी नहीं गई और वह दूर पेड़ पर एक दीपक जलाकर छलनी की ओट में रख दिया, जिससे प्रतीत हो कि चतुर्थी का चांद निकल आया है। बहन चंद्रमा को अध्र्य देकर खाना खाने बैठ जाती है। जैसे ही वह पहला ग्रास मुंह में डालती है उसे छींक आ जाती है। दूसरा ग्रास डालती है तो उसमें बाल निकल आता है और तीसरा ग्रास मुंह में डालती है। तभी उसके पति की मृत्यु का समाचार आ जाता है, जिससे वह बेहद दुखी हो जाती है।


तब उसकी भाभी स‘चाई बताती है कि उसके साथ ऐसा क्यों हुआ। व्रत गलत तरीके से टूटने के कारण देवता उससे नाराज हो गए हैं। इस पर करवा निश्चय करती है कि वह अपने पति का अंतिम संस्कार नहीं करेगी और अपने सतीत्व से उन्हें पुनर्जीवन दिलाकर रहेगी। वह पूरे एक साल तक अपने पति के शव के पास बैठी रही और उसकी देखभाल कर रही। उसके ऊपर उगने वाली सूईनुमा घास को वह एकत्रित करती जाती। एक साल बाद फिर चौथ का दिन आया तो उसने व्रत रखा और शाम को सुहागिनों से अनुरोध किया कि यम सूई ले लो, पिय सूई दे दो, मुझे भी अपनी जैसी सुहागिन बना दो, लेकिन हर किसी ने मना कर दिया।
आखिर में एक सुहागिन ने उसकी बात मान ली। इस तरह से उसका व्रत पूरा हो गया और उसे सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद भी मिल गया। तभी से सुहागिनें इस पर्व को धूमधाम से अपने पति की दीर्घायु के लिए मनाती आ रही हैं। बाजारों में भी महिलाओं की भारी भीड़ दिखाई दी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X