Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हमारी सरकार बन गई है और अब सबसे पहले अंबाला छावनी के नागरिक हस्पताल मे एस्कलेटर का उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

Updated on Saturday, October 19, 2024 15:25 PM IST

चंडीगढ़ |  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज कहा कि हमारी सरकार बन गई है और अब सबसे पहले जो नागरिक हस्पताल मे एस्कलेटर लगाया है उसका उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा। विज ने फिर से अधिकारियो को चेतावनी देते हुए कहा कि यहाँ पर वही अधिकारी रहेगा जो काम करेगा।

विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।  अनिल विज आज अपने चिरपरिचित अंदाज में अम्बाला के टी प्वाइंट पर पहुंचे जहाँ पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने लोगो को लड्डू बांटकर अपनी ख़ुशी जाहिर की।

काम किया है, काम करेंगे, ये मेरा नारा रहा है : विज

विज ने कहा कि हमने तो चुनाव खत्म होते ही जो भी विकास कार्य चल रहे है उसका मुआयना करना शुरू कर दिया व अधिकारियो को आदेश दिए कि तेज गति से कार्यों को पूरा किया जाए। विज ने कहा कि अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में पहली बार एस्कलेटर बनवाकर दिया जाएगा, जिसका उद्धघाटन सोमवार को किया जाएगा।  विज ने फिर से अधिकारियो को चेतावनी देते हुए कहा कि काम किया है, काम करेंगे, ये मेरा नारा रहा है और यहाँ पर वही अधिकारी रहेगा जो इस नारे के अनुकूल चलेगा।

पराली जलाने का केस माननीय सुप्रीम कोर्ट मे चल रहा है : विज

सरकार के पराली जलाने को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कहा है कि सरकार किसानों को डराने का काम कर रही है साथ ही कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि अगर सरकार ये फैसला वापिस नहीं लेती तो कांग्रेस आंदोलन करेंगी, इस पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज  ने कहा कि पराली जलाने का केस माननीय सुप्रीम कोर्ट मे चल रहा है, अब हुड़्डा साहेब सो सो के जाग रहे है अब माननीय उच्चतम न्यायलय के क्या आदेश है उसको देखा जायेगा और उसके मुताबिक ही काम होगा।

बापू-बेटा हर रोज मुख्यमंत्री बनाकर सोते थे  लोगो ने इनको नकार दिया था : विज

सुरजेवाला के आंदोलन करने के ब्यान पर विज ने कहा कि करो अब पांच साल तक तुमने यही करना है क्योंकि जनता ने तो तुम्हे नकार दिया, जब तुम्हे जनता की जरुरत थी तब तो जनता तुम्हारे साथ आई नहीं। जबकि तुमने (विपक्ष) कहा कि एंटी कम्बेसी है और बापू-बेटा हर रोज मुख्यमंत्री बनाकर सोते थे तब लोगो ने तुम्हे नकार दिया था।

लगता है कि कांग्रेस की दुकान बंद होने वाली है : विज

कांग्रेस के विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेसी नेता कैप्टन अजय यादव ने अपने हर पद से इस्तीफा दे दिया है इसको लेकर अनिल विज ने कहा कि जो हालत कांग्रेस की हुई है उससे लगता है कि कांग्रेस की दुकान बंद होने वाली है और हो सकता है कुछ और लोग भी कैप्टन का अनुसरण करें।

अब चुनाव खत्म हो गए है अब सभी मेंबरशिप अभियान मे जुटेंगे : विज

भाजपा मे अब सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसके पहले सक्रिय सदस्य बने है इस पर विज ने कहा कि हमारी संगठन की पार्टी है इसमें हर एक को सदस्य बनना पड़ता है। विज ने कहा कि सदस्य व सक्रिय सदस्य के अधिकार अलग अलग है। पोस्ट वही ले सकता है जो हमारा सक्रिय सदस्य हो। अब चुनाव खत्म हो गए है अब सभी मेंबरशिप अभियान मे जुटेंगे।

अनिल विज हर मिडिया मंच मे छाती ठोककर कह रहा था कि तीसरी बार भी भाजपा की ही सरकार बनेगी : विज

कांग्रेस मे पहले सीएम पद को लेकर नेता आपस मे लड़ रहे थे और अब विपक्ष के नेता बनने को लेकर लड़ाई हो रही है इस पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि सूत न कपास जुलाहे लठम लट्ठ। विज ने कहा कि इनको (विपक्ष) लोगो की नब्ज ही नहीं पता जबकि अनिल विज हर मिडिया मंच मे छाती ठोककर कह रहा था कि तीसरी बार भी भाजपा की ही सरकार बिना किसी के सहयोग से बनेगी क्योंकि अनिल विज जनता के बीच बैठता है इसलिए अनिल विज जनता की नब्ज जनता है। इनको क्या पता है कि सभी आंकड़े फेल हो गए और जिस डॉक्टर को जनता की नब्ज न देखनी आती हो उसे अपना क्लिनिक बंद कर लेना चाहिए।

वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आवास पर उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत की बधाईयां देने वालों का तांता लगातार लग रहा है। शनिवार मंत्री अनिल विज के आवास पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा अलग-अलग जिलों से आए उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाईयां दी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X