चण्डीगढ़। केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल के चीफ मीडिया एडवाइजर सुदेश कटारिया ने कहा की हरियाणा के इतिहास में लगातार तीसरी बार शानदार बहुमत के साथ भाजपा सरकार का बनना एक मनोहर सोच का सुखद परिणाम है।
सुदेश कटारिया गुरुवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में छात्र हितकारणी महासभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन कटारिया को चीफ मीडिया एडवाइजर की बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खुशी में ओर हरियाणा प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग की दशा व दिशा विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर किया गया था। सेमिनार में सैकड़ों की संख्या में समाज के अनेक संगठनों के सदस्यों एवं बुद्धिजीवियों ने शिरकत की।
सुदेश कटारिया ने कहा की लगातार तीसरी बार किसी भी पार्टी की सरकार बनना सीधे तौर पर उनकी दूरदर्शी ओर पारदर्शी सोच ओर मजबूत इरादों को साबित करता है जिसकी बुनियाद 2014 में पहली बार मुख्यमंत्री बने मनोहरलाल खटटर ने रख दी थी। प्रदेश की जनता यह बखूबी जानती है की जब उन्होंने सत्ता संभाली तो हालात पूरी तरह से खराब हो चुके थे। उनके कार्य करने के तौर तरीकों का विरोधियों द्वारा जमकर मजाक उड़ाया जा रहा था। इतना ही नही कांग्रेस की हुडडा सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में सरकारी नौकरियों के नाम पर दलालों का ऐसा बाजार खड़ा कर दिया था जिसमें सरेआम पर्ची और खर्ची का खेल चलता था। सीएम मनोहरलाल ने सबसे पहले इस खेल को खत्म करने का काम किया।
लगातार तीसरी बार सरकार बनना मनोहर सोच का सुखद परिणाम: सुदेश कटारिया
कड़े निर्णय लेकर नौकरियों की प्रक्रियाओं में पारदर्शिता शुरू कर दी जिसके शानदार परिणाम लगातार हम सभी के सामने आ रहे हैं। जिसका सबसे ज्यादा फायदा हमारे समाज के युवाओं को हुआ है। भाजपा सरकार में डेढ़ लाख से ज्यादा युवा अपनी योग्यता के आधार पर सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह वो क्रांतिकारी कदम था जिसकी बदौलत प्रदेश की जनता ने बिना शोर मचाए मनोहरलाल की मनोहर सोच पर लगातार तीसरी बार अपनी मोहर लगाईं। इसी परपंरा को अब मुख्यमंत्री नायब सैनी आगे बढ़ा रहे हैं। जिन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के दिन 17 अक्टूबर को 24 हजार युवाओं के परिणाम घोषित कर अपने वायदों को पूरा करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया। इससे पूर्व समारोह में वक्ताओं ने एकसुर में कहा की इस विधानसभा चुनाव में दलित समाज को वापस भाजपा में लाने में कटारिया मुख्य सूत्रधार के तौर पर मील का पत्थर साबित हुए हैं।
यही वजह है की प्रदेश में चारों तरफ समाज में उनके योगदान को लेकर आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने कहा की कार्यक्रमों की विशेष बात यह है की इस तरह के आयोजन में समाज के सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं एवं अन्य मांगों को लेकर भी अलग से चर्चा करते हैं। जिस पर कटारिया मौके पर ही अधिकारियों से बातचीत कर उनका निपटारा करते हैं। सुदेश कटारिया की इसी अनूठी कार्यप्रणाली के चलते समाज में भाजपा के प्रति जुड़ाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर डॉ मनोज, रामनिवास, मुकेश सरपंच, शोधार्थी दीपक, छात्र नेता विक्रम, वजीर सरपंच, राजेश सरपंच, सिरतार निदेशक ए डी पासवान, सुनील जींद, पवन सरपंच, संत शिरोमणी रविदास से बलवंत भोरिया, हजरस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश, नरेश सरपंच, बिजेंद्र चहल सरपंच, अमित कलसन, कमिश्नर वीरेंद्र, नसीब सिंचाई विभाग, बलवान रंगा भागल, कुलदीप अंबेडकर सभा नरवाना, अनिल बिनटू अंबेडकर सभा महम, राजकुमार रविदास सभा राजौंद, राहुल समेत सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित रहे।