Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय यादव ने छोड़ी कांग्रेस

Updated on Thursday, October 17, 2024 19:08 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी कांग्रेस को अलविदा बोल दिया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। कांग्रेस ने उन्हें ओबीसी विभाग का राष्ट्रीय चेयरमैन भी नियुक्त किया हुआ था। अजय यादव ने यह पद भी छोड़ दिया है।

वे रेवाड़ी हलके से लगातार छह बार विधायक रहे। अजय सिंह यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के समधी हैं। लालू प्रसाद यादव की बेटी, अजय सिंह यादव के बेटे व पूर्व विधायक चिरंजीव राव के साथ शादीशुदा है। अजय सिंह यादव प्रदेश के सबसे पुराने कांग्रेसियों में शामिल रहे। उनके पिता 1952 में विधायक बने थे। आर्मी में बतौर कैप्टन सेवाएं दे चुके अजय सिंह यादव रिटायरमेंट के बाद राजनीति में सक्रिय हो गए।

रेवाड़ी से छह बार कांग्रेस विधायक रहे अजय यादव ,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के हैं समधी

1987 में रेवाड़ी हलके से लोकदल की टिकट पर रघु यादव विधायक बने थे। उस समय उनकी चौ़ देवीलाल के साथ किसी मुद्दे पर ठन गई। ऐसे में रघु यादव ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और रेवाड़ी में उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस टिकट पर पहली बार जीत हासिल की। इसके बाद वे लगातार पांच बार और कुल छह बार विधायक बने। 1991, 1996, 2000, 2005 और 2009 का चुनाव भी उन्होंनें रेवाड़ी से कांग्रेस टिकट पर जीता।

वे हुड्डा सरकार में वित्त, सिंचाई सहित कई विभागों के मंत्री भी रहे। 2014 के चुनावों में भाजपा के रणधीर सिंह कापड़ीवास के हाथों वे चुनाव हार गए। इसके बाद 2019 के चुनावों में कांग्रेस ने उनके बेटे चिरंजीव राव को टिकट दिया और वे जीतकर विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे। हालांकि इस बार चिरंजीव राव रेवाड़ी हलके से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह यादव के हाथों चुनाव हार गए। चुनाव नतीजों के बाद ही कैप्टन अजय सिंह यादव ने नेतृत्व पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।

2019 में कांग्रेस टिकट पर वे गुरुग्राम से लोकसभा चुनाव भी लड़े थे और पांच लाख के करीब वोट हासिल किए थे। इस बार भी वे गुरुग्राम में राव इंद्रजीत सिंह के मुकाबले चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन कांग्रेस ने पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेता राज बब्बर को टिकट दिया। इससे आहत कैप्टन अजय सिंह यादव ने उस समय हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया सहित कई नेताओं की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए थे। हालांकि बाद में उन्होंने राज बब्बर के लिए चुनाव प्रचार भी किया। हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय यादव ने छोड़ी कांग्रेस

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X