Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हरियाणा में ‘नायाब सरकार’ का गठन

Updated on Thursday, October 17, 2024 18:16 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार का गठन हो गया है। बृहस्पतिवार को वाल्मीकि जयंती के मौके पर पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री के अलावा 13 मंत्रियों को भी शपथ दिलवाई। नब्बे सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित कुल चौदह मंत्री बन सकते हैं।

मंत्रिमंडल में 11 कैबिनेट और दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं। हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी राजनीतिक दल ने लगातार तीसरी बार सरकार का गठन किया है। भाजपा ने इस उपलब्धि को भुनाते हुए पंचकूला में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

नायब सैनी बने मुख्यमंत्री, अनिल विज कैबिनेट मंत्री, नायब मंत्रिमंडल में 11 कैबिनेट और स्वतंत्र प्रभाव वाले दो राज्य मंत्री शामिल

इतना ही नहीं, भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों के अलावा कई राज्यों के राज्यपाल व उप-राज्यपाल भी आमंत्रित किए थे। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नजर आए। मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने 1 बजकर 21 मिनट पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण करने के बाद नायब सिंह सैनी ने पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

हरियाणा विधानसभा में सात बार के विधायक अनिल विज की वरिष्ठता का ध्यान रखते हुए भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री के बाद दूसरे नंबर पर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करवाई। विज ने अंबाला कैंट से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। इसराना से विधायक बने और प्रदेश के बड़े दलित चेहरे कृष्ण लाल पंवार को भी नायब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। 2019 में चुनाव हारने के बाद भाजपा ने 2022 में उन्हें राज्यसभा में भेजा।

पूर्व में भी मंत्री रह चुके बादशाहपुर विधायक राव नरबीर सिंह भी नायब सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किए हैं। पानीपत ग्रामीण से जीत की हैट्रिक लगाने वाले पूर्व विकास एवं पंचायत तथा सहकारिता राज्य मंत्री महिपाल सिंह ढांडा को अब कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रहे व फरीदाबाद से दूसरी बार विधायक बने विपुल गोयल ने भी नायब मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

करनाल, सोनीपत व रोहतक से सांसद रह चुके और इस बार गोहाना से विधायक बने डॉ. अरविंद शर्मा को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में मुख्य संसदीय सचिव रहे और रादौर से दूसरी बार विधायक बने श्याम सिंह राणा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मनोहर व नायब सरकार में डिप्टी स्पीकर रहे रणबीर सिंह गंगवा इस बार बरवाला से चुनाव जीते हैं। बीसी-ए के बड़े चेहरे रणबीर सिंह गंगवा को नायब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया है।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नरवाना हलके से चुनाव जीतने वाले कृष्ण कुमार बेदी को भी नायब मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इससे पहले वे 2014 में शाहबाद से विधायक बने थे और मनोहर सरकार में राज्य मंत्री रहे। भूतपूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल की पोती व तोशाम से पहली बार विधायक बनीं श्रुति चौधरी भी कैबिनेट मंत्री बनाई गई हैं। उनका मां किरण चौधरी भाजपा की राज्यसभा सांसद हैं। श्रुति चौधरी ने अंग्रेजी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

इसी तरह भूतपूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह की पोती आरती सिंह राव ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। आरती सिंह राव ने पहली बार अटेली हलके से चुनाव जीता है। वे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं। फरीदाबाद के तिगांव हलके से लगातार दूसरी बार विधायक बने राजेश नागर को नायब सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। इसी तरह पलवल से पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे गौरव गौतम ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X