Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू

Updated on Thursday, October 17, 2024 18:16 PM IST

अम्बाला । हरियाणा में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत विद्यार्थियों के समग्र विकास और स्कूलों में बेहतर वातावरण बनाने हेतु अभिभावकों की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति (एस.एम.सी.) के सदस्यों का दूसरा और तीसरा त्रैमासिक प्रशिक्षण 30 सितंबर से 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण हरियाणा के 14,219 प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में एसएमसी सदस्यों के अधिकारों और कर्तव्यों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।

यह विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण  जितेन्द्र कुमार (आई.ए.एस.), राज्य परियोजना निदेशक, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एच.एस.एस.पी.पी.) के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। एच.एस.एस.पी.पी. की साइंस को-ऑर्डिनेटर  सोनाली वोहरा के प्रयासों से सामर्थ्य एवं अनुभूति संस्था इस प्रशिक्षण सत्र का अलग-अलग स्तर पर सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए कार्यरत है।

ज्ञात रहे कि मई 2024 में पंचकूला में 119 मेंटर ट्रेनर्स और 22 ए.पी.सी. को प्रशिक्षित किया गया था, जिनके माध्यम से हर ब्लॉक में सभी ब्लॉक संसाधन व्यक्ति और सहायक ब्लॉक संसाधन व्यक्ति को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह ट्रेनर राज्य के 14,219 प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में एसएमसी के सदस्यों को प्रशिक्षित करेंगे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य एसएमसी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें विद्यालय की शैक्षिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

एसएमसी के सदस्यों के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य है, जो हर दो वर्षों में गठित की जाने वाली समितियों के लिए  आयोजित होता है। नई विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी), जो जुलाई 2023 में गठित हुई थीं, के सदस्यों के दूसरे वर्ष में दक्षता बढ़ाने के लिए यह प्रशिक्षण अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य एसएमसी सदस्यों को उनकी भूमिका के प्रति जागरूक और समर्पित करना है। एसएमसी की सक्रियता से विद्यालयों में माता-पिता की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा और छात्रों के सीखने के परिणामों में भी सुधार आएगा, जो अंततः शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि करेगा।

ब्लॉक स्तर पर 8 से 17 अगस्त, 2024 के बीच प्रदेश भर से 119 मेंटर ट्रेनर्स ने 320 बीआरपी और 998 एबीआरसी को प्रशिक्षित किया, जो फिर विद्यालय स्तर पर एसएमसी सदस्यों के लिए, प्रशिक्षण का संचालन करेंगे। ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण की गुणवत्ता को शुनिश्चित करने के लिए 84 जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों द्वारा भी ट्रेनिंग में भाग लिया।

एपीसी अंबाला हरजिंदर सिंह ने प्रशिक्षण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से एसएमसी की भूमिका, विद्यांजलि पोर्टल का उपयोग, छात्रों के सीखने के परिणामों में सुधार के प्रयास, लिंग समानता और एसएमसी बैठकों को अधिक सक्रिय बनाने पर सहयोग मिलेगा।

एबीआरसी यमुना नगर, गुरविंदर कौर ने कहा कि प्रशिक्षण को व्यक्तिगत बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे अभ्यर्थियों को यह महसूस होता है कि वे जो सीख रहे हैं वह उनके काम के लिए महत्वपूर्ण है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X