Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

शपथ ग्रहण से शक्ति प्रदर्शन करेगी भाजपा

Updated on Tuesday, October 15, 2024 18:29 PM IST

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को पंचकूला में आयोजित होने जा रहा शपथ ग्रहण समारोह संकल्प पत्र को समर्पित कर दिया है। पार्टी द्वारा आज जारी किए गए अधिकारिक निमंत्रण पत्र पर चुनावी संकल्प पत्र की घोषणाओं का जिक्र किया गया है। महाराष्ट्र व झारखंड में चुनावों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में भाजपा हरियाणा की जीत को चुनावी राज्यों में भुनाना चाहती है। जिसके चलते 17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी हो चुकी है।

हरियाणा में बहुत कम ऐसे अवसर पर हुए हैं जब सत्ता और संगठन के साथ-साथ प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री एक ही मंच पर मौजूद हों। शपथ ग्रहण समारोह में 50 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए 15 एकड़ के मैदान में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसे देखते हुए शपथग्रहण की जगह को परेड ग्राउंड से बदलकर शालीमार ग्राउंड किया गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने बताया कि समारोह में ड्रोन दीदी, प्रगतिशील किसान, सफाई कर्मचारी, उद्योगपतियों, खिलाडिय़ों और सरकारी स्कीमों के लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इन सभी के बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे। मंगलवार को पूरा दिन एनएसजी,हरियाणा पुलिस के सीआईडी विभाग, डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड ने समारोह स्थल पर चेकिंग की।

किसान, खिलाड़ी, ड्रोन दीदी, कर्मचारी, उद्योगपति रहेंगे मौजूद ,पंचकूला अस्पताल में बनाया सेफ हाउस,एंट्री के लिए बनाए गए हैं दस गेट

शालीमार ग्राउंड में मेहमानों की एंट्री के लिए 10 गेट बनाए गए हैं। बैठने के लिए कुल 3 सिटिंग एरिया तैयार किए हैं। इनमें करीब 15000 कुर्सियां लगाई गई हैं। स्टेज एरिया के सामने करीब 120 फुट चौड़ा और करीब 200 फुट लंबा सेटिंग एरिया वीवीआईपी तथा वीआईपी के बैठने के लिए तैयार किया है। इसके दाईं ओर 40 फुट चौड़ा, 60 फुट लंबा और बाई ओर 40 फुट चौड़ा और 132 फुट लंबा एरिया लोगों की सिटिंग के लिए बनाया गया है।

लाइव देखने के लिए ग्राउंड में कुल 14 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इनमें 3 स्क्रीन 45 फुट चौड़ी होंगी, जो पीएम की स्टेज के पास होंगी। बाकी 15 फुट ऊंची स्क्रीन पूरे सिटिंग एरिया और एंट्री व एग्जिट पर लगाई जाएंगी।

शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले वीआईपी के लिए सिविल अस्पताल में एक सेफ हाउस बनाया जा रहा है। जहां एक सीनियर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री और राज्यपाल के लिए तीन से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं। इसके साथ ही पांच एंबुलेंस भी समारोह स्थल और सेफ हाउस में तैनात रहेंगी।

समारोह स्थल की मेन एंट्री के ठीक सामने बनी सेक्टर 8 और 9 के कॉमर्शियल सेंटर की पार्किंग को वीआईपी पार्किंग में तब्दील किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर 5 में होटल और अन्य कॉमर्शियल पॉइंट की पार्किंग भी ठीक की जा रही हैं।

Readers' Comments
HARPREET Singh Aulakh 7/8/2023 10:49:19 AM

Very bad on the company part they want only profit

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X