Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नायब सैनी सरकार के शपथ ग्रहण समाराेह की तैयारियां जाेराें पर

Updated on Monday, October 14, 2024 20:01 PM IST

चंडीगढ़  | सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की पंचकूला में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य मेहमान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा चाक-चौबंद होगी। थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा रहेगा और मुख्य मंच के नजदीक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी और चिकित्सकों की टीमें भी अलर्ट रहेंगी। भाजपा की ओर से विपक्षी नेताओं को भी आमंत्रण भेजा जाएगा। पंचकूला के दशहर ग्राउंड सेक्टर-5 में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए भाजपा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया सहित कई अन्य नेता तैयारियों का जिम्मा संभाले हुए हैं। यही नहीं सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने पंचकूला के पंचकमलम् कार्यालय में नेताओं की मीटिंग ली और तैयारियों की समीक्षा की।

चौटाला और हुड्‌डा सहित सभी विपक्षी नेताओं को भेजा जाएगा  निमंत्रण 

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा की ओर से 26 तरह की टीमें गठित की गई हैं, जिनमें मंच व्यवस्था, साज-सज्जा, माइक, जलपान सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर टीमों का गठन किया गया है। बैठक में तरुण चुघ ने व्यवस्था टीमों के इंचार्ज और पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे। कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर ब्लॉक व लेयर में सुरक्षा कर्मी की तैनाती होगी। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले लोगों को थ्री-लेयर सुरक्षा चक्र को पार करना होगा। समारोह स्थल पर बम स्कवाड के साथ डॉग स्कवाड की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। आईजी स्तर के अधिकारी तैयारियों को जायजा ले रहे हैं। करनाल से पूर्व सांसद संजय भाटिया ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यातिथि होंगे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।

16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्रियों के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही भाजपा की ओर से प्रदेश के विपक्षी नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण भेजा जाएगा। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला, पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक अभय चौटाला सहित अन्य एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रण भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि दशहरा ग्राउंड शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर 16 एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। यही नहीं पीजीआई चंडीगढ़, पीजीआई रोहतक और कल्पना चावला मेडिकल कालेज के स्पेशलिस्ट डाक्टरों टीमें भी समारोह स्थल पर मौजूद रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचकूला सीएमओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पंचकूला सिविल अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाया गया है।

Readers' Comments
HARPREET Singh Aulakh 7/7/2023 6:21:43 PM

Well done by police

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X