Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर पंचकूला में हुई भाजपा की अहम बैठक

Updated on Monday, October 14, 2024 20:00 PM IST

पंचकूला |  हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 17 अक्टूबर को पंचकूला दशहरा मैदान में भव्य और ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य राष्ट्रीय नेता पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ पंचकूला पहुंचे। चुघ ने समारोह स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। तरूण चुघ ने पार्टी कार्यालय ‘‘पंचकमल’’ में व्यवस्था प्रमुखों की बैठक ली जिसमें प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया व समारोह के संयोजक पूर्व सांसद संजय भाटिया समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक हो इसके लिए संगठन और प्रशासन की तरफ से जबरदस्त तैयारियां की जा रही है। तैयारियों में कोई कमी ना रहे इसके लिए आज हुई बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री ने बेहतर व्यवस्था के लिए दो दर्जन से भी अधिक विभाग बनाए और हर विभाग की टीम को जिम्मेदारियां सौंपी। इस मौके पर चुघ ने अब तक हुई तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महामंत्री को समारोह की पूरी जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि समारोह में आने वाले अतिथियों और लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी।

राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने बेहतर व्यवस्था के लिए दो दर्जन से अधिक विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

बैठक में तरूण चुघ ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा सरकार पर मुहर लगाई है। हरियाणा के अंदर भाजपा की विजय को लेकर खुशी का माहौल है।

प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा की भाजपा सरकार पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा को तरक्की और विकसित हरियाणा बनाने के लिए काम करेगी।  उन्होंने ने कहा कि भाजपा जनआकांक्षाओं को पूरा करने वाली पार्टी है। भाजपा ने जो कहा है वह करके दिखाया है और आगे भी जनभावनाओं के अनुरूप काम करती रहेगी।

शपथ ग्रहण समारोह के संयोजक एवं पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि 17 अक्टूबर का दिन हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा जिस प्रगति के पथ पर चला उस पर जनता ने मुहर लगाई है। लगातार तीसरी बार विजयी होना हमारी सरकार के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X