हिसार। जिले के बरवाला क्षेत्र में एक ठेकेदार से मजदूरी के पैसे मांगने गए उत्तर प्रदेश निवासी लगभग एक दर्जन मजदूरों को बंधक बनाकर उनसे मारपीट, करने, उसके परिजनों से फिरौती मांगने सहित अमानवीयता किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मजदूरों की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ठेकेदार ने उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई।
बरवाला पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश निवासी ओमपाल ने शुक्रवार को बताया कि उसके साथ जालिंद्र, हरबीर, बाबूराम, सरवेश, दलीप, गुड्डू, विशाल, पप्पू, भूरा, सूरज सभी मजदूरी करने के लिए अपने गांव से इस माह दो तारीख काो बनभौरी मेले में आए थे। उन्होंने मेले में ठेकेदार सतीश जांगड़ा, अमन पुत्र सतीश, सेवाराम, राजबीर, राजेन्द्र व अन्य आठ दस अज्ञात व्यक्तियों के साथ काम किया। मेला का काम पूरा होने के बाद अपने मजदूरी के पैसे मांगे तो सतीश जांगड़ा व उनके सभी साथियों ने एक राय होकर हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि बुरी तरह मारपीट करने के बाद हम सबको इन सभी ठेकेदारों ने एक कमरे में बंधक बना लिया। उन्होंने कहा कि पूरी रात बुरी तरह प्राइवेट पार्ट में भी लाठी चढा दी जिस कारण वहां पर मौजूद सभी मजदूर दहशत में आ गए।
प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने सहित अमानवीयता के आरोप, पुलिस ने जाकर छुड़वाया, पुलिस ने पांच नामजद सहित एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज करके जांच शुरू की
उसके बाद आरोपियों ने मजदूरों के घर व साथियों के पास फोन कर पांच लाख रुपए की फिरौती की मांग की। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर फिरौती नहीं दी, तो इन्हें जान से मार देंगे जिसकी रिकार्डिग हमारे पास फोन में है। उसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने बरवाला पुलिस को इसकी सूचना दी और सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंधक बनाए गए मजदूरों को मुक्त करवाया। पुलिस ने पीड़ित मजदूरों की शिकायत पर पांच नामजद सहित लगभग एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।