Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पंचकूला में 15 को होगा नायब सरकार का शपथ ग्रहण

Updated on Friday, October 11, 2024 18:57 PM IST

चंडीगढ़। तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद नायब सैनी आगामी 15 अक्टूबर को हरियाणा के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नायब सैनी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर-पांच में आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शुक्रवार को पंचकूला के जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया है।

शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा भर से करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जिसके चलते कई विभागों की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बीती आठ अक्टूबर को घोषित हुए चुनाव परिणाम में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा इस बार नायब सैनी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा था। चुनाव से पहले पंचकूला में गृहमंत्री अमित शाह ने यह ऐलान कर दिया था कि दोबारा सरकार बनने पर नायब सैनी को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

पूर्ण बहुमत के बाद अब 15 अक्टूबर को पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा देशभर से भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री भी पंचकूला पहुंच रहे हैं। वीवीआईपी आगमन को देखते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने पंचकूला के जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है।

प्रधानमंत्री समेत कई भाजपा शासित राज्यों के सीएम रहेंगे मौजूद,मुख्य सचिव ने पंचकूला उपायुक्त की अध्यक्षता में बनाई कमेटी

इस कमेटी में पंचकूला के अतिरिक्त उपायुक्त, पंचकूला के निगम आयुक्त, एसडीएम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंताओं के अलावा जिला लोक संपर्क अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि जिला उपायुक्त पंचकूला अपनी इच्छा एवं जरूरत के अनुसार इस कमेटी के सदस्यों की संख्या बढ़ा सकते हैं।

करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया बने संयोजक: मुख्यमंत्री नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को संयोजक बनाया है। संजय भाटिया ने आज पंचकूला में उपायुक्त यश गर्ग के साथ मिलकर प्रस्तावित समारोह स्थल का दौरा किया। पंचकूला के सैक्टर-पांच स्थित परेड ग्राउंड में यह कार्यक्रम किए जाने की योजना है। बैठक में हरियाणा के एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, पंचकूला के पुलिस आयुक्त सिबास कविराज के अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया,जवाहर सैनी संजय आहूजा समेत कई नेता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X