Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हारने के बाद हार को स्वीकार ना करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Friday, October 11, 2024 18:14 PM IST

 चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने निर्दलीय विधायकों के भाजपा को समर्थन देने के बाद कहा है कि 51 की संख्या शुभ होती है और भाजपा अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 51 विधायकों के साथ प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुधरना ही नहीं चाहती। शुक्रवार को सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा की जीत 36 बिरादरी और सर्वसमाज की जीत है। हरियाणा की जनता ने इतिहास रचते हुए भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 48 विधायक चुनाव जीते हैं और 3 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है।

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 51 विधायकों के साथ भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि हारने के बाद अपनी हार को स्वीकार ना करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी है और जनता भी जानती है कि कांग्रेस के लोग आपस में सिर फोड़ते रहते हैं। पत्रकार के सवाल पर पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के लोग समीक्षा करते रहेंगे, सुधार कांग्रेस के लोगों में होना नहीं है, क्योंकि ये लोग अपनी आदत को सुधारना ही नहीं चाहते।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में हरियाणा बसता है। भाजपा की यह प्रचंड जीत जनता के प्यार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि हमारे लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात चुनाव में कड़ी मेहनत की है और उसी कड़ी मेहनत का परिणाम है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला और हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को अपना समर्थन दिया है। हिसार से सावित्रि जिंदल, बहादुरगढ़ से राजेश जून और गन्नौर से देवेंद्र कादियान ने भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि 51 का अंक शुभ है और हम 51 विधायकों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X