Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री नायब सैनी

Updated on Wednesday, October 09, 2024 19:01 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा की शानदार जीत मिलने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शीर्ष नेताओं का शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ तथा भगवान  कृष्ण की मूर्ति देकर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा में भाजपा को मिले जनादेश को लेकर चर्चा की और हरियाणा वासियों से विशेष स्नेह रखने के लिए शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा वासियों से विशेष स्नेह रखने के लिए शीर्ष नेतृत्व का हृदय से जताया आभार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, रक्षामंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर हरियाणा की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसे की जीत है, सुशासन की जीत है, समानता की जीत है और गरीब-कल्याण की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा निरंतर अथक परिश्रम करते हुए नए क्षितिज को छू रहा है।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में जीत की शानदार हैट्रिक ने यह साबित कर दिया है प्रदेश की जनता का भरोसा भाजपा के सशक्त एवं सक्षम नेतृत्व तथा सुशासन और विकास की नीतियों में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश व प्रदेश के लोग स्नेह करते हैं और यह उसी का परिणाम है कि हरियाणा के अंदर तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा ने जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने मोदी जी की नीतियों पर मुहर लगाई। उन्होंने हरियाणा के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह जीत हासिल हुई है।  सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर डबल इंजन सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X