Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मैं लोगों की नब्ज को जानता हूं किसी भी प्रदेश में चुनाव को लेकर मेरे आकलन हमेशा ठीक रहते हैं : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

Updated on Wednesday, October 09, 2024 14:18 PM IST

अंबाला | हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री  अनिल विज ने कहा कि मैं लोगों की नब्ज को जानता हूं किसी भी प्रदेश में चुनाव को लेकर मेरे आकलन हमेशा ठीक रहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे आप जब चुनाव शुरू हुए तब से बयान निकाल कर देख लो और मैंने कहा था कि तीसरी बार हरियाणा में बिना किसी सहयोग के भाजपा की सरकार बनेगी।

मेरे जो चुनावी आकलन होते हैं वह बड़े-बड़े शास्त्रियों से ज्यादा बेहतर होते हैं : विज

जबकि हमारे बड़े नेताओं ने कहा कि 20, 25, 30 सीट आएगी लेकिन मैंने कहा कि सरकार हमारी बनेगी। इसके अलावा , उन्होंने कहा कि मेरे जैसे साधारण से व्यक्ति को सात बार विधायक बनाया उसके लिए मैं अंबाला की छावनी की जनता का जितना आभार व्यक्त करूं, उतना कम है।  विज आज मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

लालकृष्ण आडवाणी जी को छोड़कर मैंने कभी किसी स्टार प्रचारक को नहीं बुलाया : विज

उन्होंने कहा कि मैंने आठ चुनाव लड़े हैं और उनमें से सात चुनाव मैंने जीते हैं और एक चुनाव में  लालकृष्ण आडवाणी जी चुनाव प्रचार के लिए आए थे उसके अलावा मैंने कभी किसी स्टार प्रचारक को नहीं बुलाया क्योंकि मेरे स्टार प्रचारक मेरे कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा  कि चुनाव में बाहर से कार्यकर्ताओं को भेजा जाता है और हमारे पास भी कार्यकर्ता भेजे गए थे उसके लिए मैंने कह दिया कि हमारे पास रोटी खिलाने के पैसे नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति में एक बार में ही उम्मीदवार की इतनी विरोधी लहर हो जाती है कि अच्छे अच्छे उखड़ जाते हैं और कितने तो उखड़ भी गए और अब तक वापस नहीं आए।

मेरे जैसे साधारण से व्यक्ति को सात बार विधायक बनाया उसके लिए मैं अंबाला की छावनी की जनता का आभार व्यक्त करता हूं : विज

हालांकि मेरे विरोधी रहते हैं लेकिन इस बार हरियाणा प्रशासन ने भी मेरा डटकर विरोध किया। अंबाला छावनी में प्राथमिकताओं के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर उन्होंने कहा कि इस बारे में आने वाला समय बताएगा। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहीं पर बैठता था चुनाव के जिस दिन नतीजे निकल रहे थे, तब भी यहीं बैठा हुआ था, चुनाव अभियान के दौरान भी यहीं बैठा रहा हूं और आगे भी यहीं बैठूंगा। 

मेरे जो चुनावी आकलन होते हैं वह बड़े-बड़े शास्त्रियों से ज्यादा बेहतर होते हैं : विज

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मैंने हर मुकाम पर यही बात कही और चुनाव में कई बुद्धिजीवियों के एग्जिट पोल भी आए जो कि हमारे खिलाफ आए। चुनाव मतगणना में सुबह-सुबह जो रुझान है वह भी हमारे खिलाफ आए लेकिन मैं अपने बयान पर अडिग रहा कि सरकार भाजपा की बनेगी और बिना किसी सहयोग लिए बनेगी क्योंकि मैं लोगों के बीच में रहता हूं और उनकी नब्ज को जानता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे लोगों की बात पता होती है और मेरे जो चुनावी आकलन होते हैं वह बड़े-बड़े शास्त्रियों से ज्यादा बेहतर होते हैं। 

मैं पहला आदमी था जिसने इस एग्जिट पोल को नकार दिया : विज

विज ने बताया कि महा बुद्धिजीवियों के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस की सरकार बनने को कहा गया लेकिन मैं पहला आदमी था जिसने इस एग्जिट पोल को नकार दिया और मैंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की मतगणना के दिन सुबह-सुबह जब रुझान आए तो कांग्रेस 70 और हुड्डा साहब के यहां ढोल बज रहे थे और राहुल गांधी के यहां जलेबियां की पहली खेप भी भेज दी गई और कईयों ने खा ली और खिला भी दी। उस समय भी मैं यही कहता रहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और सरकार क्यों बनेगी क्योंकि मैं लोगों के बीच में रहता हूं लोगों की नब्ज को जानता हूं।

खड़गे जी अब बुजुर्ग हो गए हैं : विज

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान कि जम्मू कश्मीर में लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है और हरियाणा के नतीजे अप्रत्याशित हैं के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि खड़गे जी अब बुजुर्ग हो गए हैं उनको अब रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए। 

कांग्रेस को जम्मू और कश्मीर में भी हुए चुनाव के खिलाफ भी चुनाव आयोग में जाना चाहिए : विज

कांग्रेस द्वारा चुनाव में ईवीएम की प्रणाली पर सवाल उठाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जम्मू और कश्मीर में भी हुए चुनाव के खिलाफ भी चुनाव आयोग में जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि अब स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे भी कहते हैं कि कांग्रेस तो अब ईवीएम पर रोती है जब हार जाती है तब रोती है और जब जीत जाती है तो बात बोलती नहीं। 

जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और इसका सबसे बड़ा धक्का प्रदेश अध्यक्ष को लगना चाहिए : विज

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को हार के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और इसका सबसे बड़ा धक्का प्रदेश अध्यक्ष को लगना चाहिए, वह जनता ने लगा दिया। 

मैंने आज तक कभी भी जाति पाती की राजनीति नहीं की : विज

जाति पाति की राजनीति के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि मैंने आज तक कभी भी जाति पाती की राजनीति नहीं की और ना ही मैं कभी जाति-पाति की राजनीति पर प्रतिक्रिया देता हूं।

आम आदमी पार्टी जमानत जब्त पार्टी हो गई है : विज

आम आदमी पार्टी जमानत नहीं बचा पाई के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे पिछले कई महीने के बयान निकाल कर देख लो, मैंने कहा था कि आप पार्टी जमानत भी बचा नही पाएगी। मैंने आम आदमी पार्टी का नया नामकरण कर दिया है और अब आम आदमी पार्टी जमानत जब्त पार्टी हो गई है।

जो चुनाव होते हैं उसमें अपनी करनी की ही भरनी होती है : विज

जेजेपी अपना खाता नहीं खोल पाई, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो चुनाव होते हैं उसमें अपनी करनी की ही भरनी होती है और जो आपने किया होता है वही होता/मिलता है।

इस मौके पर अनिल विज ने अपने साथियों के साथ एक गाना भी गुनगुनाया जिसके बोल इस प्रकार :-

सब कुछ सीखा हमने ना सीखी होशियारीसच है दुनियावालों कि हम हैं अनाड़ी दुनिया ने कितना समझायाकौन है अपना कौन परायाफिर भी दिल की चोट छुपा करहमने आपका दिल बहलायाखुद पे मर मिटने की ये ज़िद थी हमारी सच है दुनियावालों कि हम हैं अनाड़ी असली नकली चेहरे देखेदिल पे सौ सौ पहरे देखेमेरे दुखते दिल से पूछोक्या क्या ख्वाब सुनहरे देखेटूटा जिस तारे पे नज़र थी हमारी सच है दुनियावालों कि हम हैं अनाड़ी दिल का चमन उजड़ते देखाप्यार का रंग उतरते देखाहमने हर जीने वाले कोधन दौलत पे मरते देखादिल पे मरने वाले मरेंगे भिखारी (२)सच है दुनियावालों कि हम हैं अनाड़ी ।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X