Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में भाजपा का मंगल बना कांग्रेस का अमंगल

Updated on Tuesday, October 08, 2024 20:53 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने नया इतिहास रच दिया है। भाजपा ने प्रदेश की 90 सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। तमाम दावों तथा एग्जिट पोल रिपोर्ट के बावजूद कांग्रेस सत्ता तक नहीं पहुंच पाई है। अब अगले पांच साल फिर से कांग्रेस को विपक्ष में बैठना पड़ेगा। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए बीती पांच अक्टूबर को मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी ने 89 तथा कांग्रेस ने 89 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

भाजपा को 48, कांग्रेस को 37, इनेलो को दो, निर्दलीय को तीन पर मिली जीत

यह पहला मौका था जब प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधी टक्कर थी। मंगलवार की सुबह राज्य के 90 हलकों के लिए बनाए गए 93 मतगणना केंद्रों मतगणना कार्य मंगलवार की सुबह आठ बजे शुरू हुआ। पोस्टल बैलट की गणना में कांग्रेस ने 70 सीटों पर बढ़त बनाई। इसके बाद जब ईवीएम खुले और ज्यादातर हलकों में दूसरे चरण की मतगणना के बाद दृश्य बदलता चला गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने 90 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वर्ष 2019 में भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि वर्ष 2014 में पहली बार सत्ता में आई भाजपा को 47 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। दस साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद भाजपा ने तीसरी बार पिछले दोनों रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

दूसरी तरफ विपक्षी दल कांग्रेस ने आज घोषित परिणाम के अनुसार 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस को महज छह सीटों की बढ़त हासिल हुई है। पिछले 15 साल से हाशिए पर चल रही इनेलो को इस बार दो सीटों पर जीत हासिल हुई है। पिछले चुनाव के मुकाबले इनेलो को एक सीट की बढ़त मिली है। वर्ष 2019 के चुनाव में छह निर्दलीय विधायक जीते थे जबकि मंगलवार को घोषित किए गए परिणाम में तीन सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।

भाजपा ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ बनाई सरकार एग्जिट पोल नहीं बन पाए इग्जैक्ट पोल

 

सबसे बड़ी जीत कांग्रेस की व छोटी भाजपा की भारतीय जनता पार्टी ने भले ही तीसरी बार सरकार बना ली हो लेकिन आज घोषित परिणाम में सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के नाम दर्ज हुई है। नूंह दंगों के आरोपी एवं फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान इंजीनियर ने भाजपा के नसीम अहमद को 98 हजार 441 वोटों के अंतर से हराया है। उचाना कलां सीट पर इस चुनाव में जीत का अंतर सबसे कम रहा है। यहां भाजपा के देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 32 वोटों के अंतर से हराया है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X