Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

8 अक्टूबर को होने वाली मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने किए तीन स्तरीय सुरक्षा इंतजाम’

Updated on Monday, October 07, 2024 15:49 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 8 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान प्रदेश में 90 मतगणना केद्रों के आसपास सुरक्षा के तीन चक्र बनाए गए हैं। प्रथम चक्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल(सीएपीएफ) के जवान तैनात किए गए हैं जबकि दूसरे चक्र पर राज्य आर्म्ड पुलिस (एचएपी या आईआरबी) के जवान तथा तीसरे चक्र पर जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। इस प्रकार प्रदेश भर में स्थापित किए गए मतगणना केन्द्रों पर लगभग 12 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस महानिदेशक ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी।

90 स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी, किए गए सुरक्षा के व्यापक इंतजामः इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि प्रदेश में स्थापित किए गए प्रत्येक मतगणना केन्द्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनके अलावा, प्रदेश भर में स्थापित किए गए मतगणना केन्द्रों पर 30 सीएपीएफ, 30 आईआरबी/एचएपी की टुकड़ियों सहित जिला के अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि मतगणना केद्रांे के 100 मीटर की परिधि में पर्याप्त संख्या में नाके लगाए गए हैं।

’सीएपीएफ, एचएपी तथा जिला पुलिस के जवानों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी मतगणना, जारी किए गए आवश्यक दिशा-निर्देश’

 

मतगणना के लिए स्थापित किए गए 90 स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है ताकि प्रत्येक गतिविधि पर बारिकी से नजर रखी जा सके। यहां पर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर सभी पुलिस आयुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना अक्षरतः सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

मतगणना केन्द्रों पर अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही प्रतिबंधितः उन्होंने बताया कि मतगणना केन्द्र में किसी भी प्रकार के अनाधिकृत व्यक्ति की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना केद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार से लेकर पूरे मतगणना केंद्र परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि मतगणना संबंधी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने बताया कि मतगणना केन्द्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की फ्रिसकिंग(पड़ताल)के लिए महिला व पुरूष पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में क्विक रिस्पांस टीमों को भी तैनात किया गया है।

मतगणना के लिए बनाए अलग-2 सैक्शन तथा 3 अलग-अलग प्रवेश द्वारः मतगणना के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र में तीन अलग-अलग प्रवेश द्वार होंगे। मतगणना स्टाफ, मतगणना एजेंटों तथा ईवीएम मशीनों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार होंगे।

प्रदेश में 90 मतगणना केन्द्रों पर तैनात किए गए लगभग 12 हजार पुलिसकर्मी, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर’

मतगणना केंद्र में अलग-अलग सैक्शन भी बनाए गए हैं। मतगणना के दौरान आने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा मतगणना स्टाफ की पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मतगणना केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। मतगणना केंद्रो पर अग्निशमन तथा एम्बुलेंस की भी तैनाती की गई है।

मतगणना के लिए तैयार हरियाणा पुलिसः कपूर ने कहा कि 8 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे मतगणना शुरू होगी। इस दौरान हरियाणा पुलिस द्वारा मतगणना के कार्य को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए हर पहलु का बारिकी से अध्ययन करते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना संबंधी कार्य पर मॉनीटरिंग के लिए हरियाणा पुलिस के उच्च अधिकारियों की टीमें लगाई गई है। इस दौरान कानून व्यवस्था बाधित करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा दोनों चुनाव हुए शांतिपूर्ण संपन्न: गौरतलब है कि प्रदेश में 25 मई को लोकसभा व 4 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाए गए और इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नही हुई और कहीं पर पुर्नमतदान की जरूरत नही पड़ी। हरियाणा में पिछले 20 वर्षाें में पहली बार लोकसभा व विधानसभा चुनावों में पुनर्मतदान का कोई मामला दर्ज नही किया गया। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष व पारदर्शी मतदान करवाने के लिए राज्य के प्रयासों की सराहना की है। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने इस उपलब्धि के लिए पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनाएं दी है और भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत व लगन के कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X