Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदेश भर में 29 हजार 462 पुलिसकर्मी तैनात

Updated on Friday, October 04, 2024 17:28 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। विधानसभा चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रदेश के सभी 90 विधानसभा हलकों में 29 हजार 462 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव ड्यूटी में पुलिस कर्मियों के अलावा 21 हजार 196 होमगार्ड के जवान तथा 10 हजार 403 एसपीओ की तैनाती की गई है। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रदेश के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी ताकि लोग निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

21 हजार 196 होमगार्ड के जवान तथा 10 हजार एसपीओ ने संभाला मोर्चा, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों रहेगी नजर, आचार संहिता लागू होने के बाद पकड़ी 51 करोड़ की नकदी व सामान

कपूर ने बताया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि लोग बिना डरे निष्पक्ष तरीके से मतदान कर सकें। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 191 अंतरराज्यीय तथा 201 प्रदेश के भीतर नाके लगाए गए हैं। प्रदेश में मतदान के लिए 10 हजार 495 स्थानों पर कुल 20 हजार 629 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, 3616 मतदान केंद्रों को संवेदनशील(क्रिटिकल) माना गया है तथा 145 मतदान केन्द्रों को वल्नरेबल माना गया है। इन मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में 516 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 469 स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा 32 क्विक रिस्पांस टीम बनाई गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने को लेकर 1156 पेट्रोलिंग पार्टी भी लगाई गई है जो दिन रात गश्त कर रही है।

फर्जी वीडियो की मॉनिटरिंग और त्वरित कार्रवाई

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि मतदान के दिन कई तत्व मतदान केन्द्र की फर्जी वीडियो आदि सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं जिससे कानून व्यवस्था बाधित होती है। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए हरियाणा पुलिस की टीमें अलग-2 स्तर पर मॉनिटरिंग करते हुए सक्रियता से कार्य करेगी और फर्जी वीडियो डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। हरियाणा में 16 अगस्त से 4 अक्टूबर के बीच अर्थात आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान प्रदेश में लगभग 72 करोड़ रुपये की राशि के नशीले पदार्थ, कैश, शराब तथा बहुमूल्य धातु आदि को जब्त किया गया है जिसमें से लगभग 51 करोड़ रुपये की राशि के नशीले पदार्थ, कैश, शराब तथा बहुमूल्य धातु आदि को हरियाणा पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।  इसके अलावा 22 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी पकड़ी गई है। इसी प्रकार लगभग 12 करोड़ रुपये की शराब बरामद की गई है।

प्रदेश में 1080 असलहा धारकों के लाइसेंस रद्द

लाइसेंसी हथियारों संबंधी जानकारी देते हुए कपूर ने बताया कि प्रदेश में कुल 1 लाख 32225 आर्म्ड लाइसेंस जारी किए गए हैं जिनमें से 1 लाख 21 हजार 213 लाइसेंसी हथियारों को चुनावों के चलते पुलिस थानों में जमा करवाया गया है। आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना के चलते प्रदेश में अब तक 54 लाइसेंसी हथियारों को जब्त किया जा चुका है जबकि 1080 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X