Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहनाया पार्टी का पटका

Updated on Thursday, October 03, 2024 19:14 PM IST

चंडीगढ़ | चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा छोड़कर पूर्व सांसद व दलित नेता अशोक तंवर ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। महेंद्रगढ़ के गांव बावनिया में आयोजित रैली में राहुल गांधी की मौजूदगी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनको कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने सभी नेताओं को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संदेश दिया। 

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना पर कहा कि इस वीरों की धरती से अब जवान सेना में भर्ती नहीं हो रहे। क्योंकि मोदी को अपने दोस्त अदानी की जेब भरने के लिए फौजियों से उनकी पक्की नौकरी और पेंशन छीन ली। अग्निवीरों को सरकार ना पेंशन देती है, ना कैंटीन, ना शहीद वेलफेयर फंड जैसी सुविधाओं का पैसा दिया जाता है। सैनिकों से पैसा छीनकर अदानी जैसे पूंजीपतियों की जेब में डाला जा रहा है। 

फौजियों की पेंशन व पक्की नौकरी छीनने के लिए अग्निवीर योजना लाई बीजेपी , सैनिकों की पेंशन का पैसा छीनकर अदानी की जेब भर रहे मोदी : राहुल

राहुल गांधी ने संविधान की कॉपी दिखाते हुए कहा कि देश में कोई भी चुनाव हो, कांग्रेस वहां विचारधारा की लड़ाई लड़ती है। एक तरफ भाजपा की संविधान को खत्म करने की विचारधारा है तो दूसरी तरफ डॉ. अंबेडकर के संविधान को बचाने वाली कांग्रेस की विचारधारा है। हरियाणा में भी बीजेपी से लड़ाई संविधान को बचाने की है। बीजेपी नफरत फैलती है और कांग्रेस मोहब्बत से चलती है। नफरत से देश कमजोर होता है, डर और दुख फैलता है। लेकिन मोहब्बत नफरत को खत्म कर देती है। मोहब्बत से ही भाईचारा फैलता है और देश की तरक्की होती है। इसलिए हरियाणा में संविधान और मोहब्बत की जीत होगी।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा वाले देश को तोड़ने की बात करते हैं और हम देश को जोड़ने की बात करते हैं। देश की ताकत हमारा भाईचारा है। बीजेपी और आरएएस के लोग भाईचारे को तोड़ने की साजिशें रचते हैं। लेकिन हरियाणा में ये साजिश नाकाम होकर रहेंगी।

राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों की जेब में भाजपा पैसा डालने की बजाय निकालने का काम कर रही है। जबकि शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण करके सारा धन पूंजीपतियों को सौंप रही है। लेकिन हरियाणा में कांग्रेस सराकर बनते ही हम गरीबों की जेब में पैसा डालने का काम करेंगे। महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए खाते में खटाखट दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, कर्मचारियों को ओपीएस, बुजुर्गों को 6 हजार रुपए महीना पेंशन, न्याय व समानता के साथ 36 बिरादरी में दो लाख पक्की नौकरियां, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी व तुरंत मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, गरीबों को सौ-सौ गज के प्लाट व साढे़ तीन लाख रुपये की लागत से दो कमरे का मकान और 25 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज सीधी लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है। यहां छोटी-छोटी पार्टियां बीजेपी की ए,बी,सी टीम है। अपना वोट खराब होने से बचाकर इस भाजपा को हटाने का काम करना है। अब साफ हो चुका है कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर चल रही है। इसके बाद किसानों और गरीबों की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को खत्म कर दिया है। अमेरिका में मुझे हरियाणा के युवक मिले तो उन्होंने बताया कि हरियाणा में महंगाई, बेरोजगारी इतनी है कि वहां हमारा भविष्य सुरक्षित नहीं है। हमें हरियाणा के इन हालातों को बदलना है और प्रदेश से बेरोजगारी का खात्मा करना है। 

शहीद परिवारों को 2 करोड़ की सहायता राशि और रिटायर्ड अग्निवीरों को नौकरी देगी कांग्रेस, महेंद्रगढ़ में कांग्रेस ने यूनिवर्सिटी बनाई, भाजपा ने कोई काम नहीं किया : हुड्डा

रैली को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश में ऊर्जा भरने का काम किया है। राहुल गांधी ने सारे देश, धर्मों व जातियों को जोड़ने का काम किया है। महेंद्रगढ़ का यह इलाका वीरों और जवानों का इलाका है। प्रदेश की जनसंख्या तो देश में केवल 2 प्रतिशत है, लेकिन हर 10वां जवान यहीं से फौज में है। कांग्रेस सैनिकों के सम्मान के लिए हमेशा अग्निवीर योजना का विरोध करेगी और केंद्र सरकार पर इसे खत्म करने का दबाव बनाएगी। तब तक रिटायर्ड अग्निवीरों को हरियाणा में नौकरियां दी जाएंगी। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में शहीद सैनिकों के परिवारों को 2 करोड़ सम्मान राशि देने का भी ऐलान किया है ताकि कभी भी किसी शहीद के परिवार को आर्थिक दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। विकास कार्यों की बात करते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने यहां पर पाली में सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनवाई थी। लेकिन बीजेपी ने 10 साल में यहां कोई कार्य नहीं किया। लेकिन कांग्रेस की आने वाली सरकार में महेंद्रगढ़ की बड़ी हिस्सेदारी होगी और यहां जमकर विकास करवाया जाएगा। 

रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेुणगोपाल, महेंद्रगढ़ से प्रत्याशी राव दान सिंह, बजरंग पुनिया, नारनौल से प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह, अटेली से प्रत्याशी अनीता यादव, नांगल चौधरी से प्रत्याशी पूजा चौधरी, राजस्थान के सीएलपी टीकाराम जूली, झुंझनू से सांसद बिजेंद्र ओला, शाहपुरा से विधायक मनीष यादव और योगेंद्र यादव आदि कई नेता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X