Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

8 अक्टूबर को फिर से भाजपा आ रही है : नायब सैनी

Updated on Thursday, October 03, 2024 19:14 PM IST

जींद । मुख्यमंत्री नायब सिंह ने उचाना कलां विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में विशाल जनसभा को संबोधित किया और कहा कि 8 अक्टूबर को भाजपा फिर से आ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत पवित्र दिन है, क्योंकि आज मां के नवरात्र शुरू हो चुके हैं। श्री सैनी ने प्रदेशवासियों को नवरात्रों की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा की चुनाव अंतिम चरण में है, आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। उन्होने जनता से अपील करते हुए कहा की सभी अपने परिवार सहित 5 तारीख को अपने बूथ पर जाकर कमल का बटन दबाए। उसके बाद पूरे परिवार की सेल्फी लेकर उसको मीडिया और सोशल मीडिया पर डालने का काम करें। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, जिला अध्यक्ष जितेंद्र ढुल, कर्मवीर सैनी, डॉ. परमिंदर जांगड़ा, सतीश जांगरा, ऋषि राज भार्गव, श्रवण कुमार, सेवा सिंह समेत समेत तमाम भाजपा नेता मंच पर मौजूद रहे।

माता- बहनों को ‘लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर माह देंगे 2100 रुपये , 56 दिन का कार्यकाल मिला, जिसमें हमने ऐतिहासिक फैसले लिएः नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 8 तारीख को रिजल्ट के आने के बाद कांग्रेस पार्टी पीजीआई में एडमिट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी लोग मलाई खाने वाले हैं और इस बात को हरियाणा के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 8 तारीख को उचाना कला विधानसभा से कमल का फूल खिलाकर देवेंद्र अत्री को विजयी बनाकर चंडीगढ़ भेजने का काम कीजिए।

8 तारीख को रिजल्ट के आने के बाद कांग्रेस पार्टी पीजीआई में एडमिट हो जाएगी , युवाओं की भर्ती का रिजल्ट तैयार हुआ तो कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने उस पर रोक लगा दी :  मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भाजपा के किए हुए विकास कार्य नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ काम करने के लिए 56 दिन का कार्यकाल मिला है, जिसमें हमने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी अपने 10 सालों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनवाने लगे तो कांग्रेस वाले अपना होश को बैठेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे 56 दिन के कार्यकाल के दौरान जो विकास कार्य हुए हैं उनसे कांग्रेस के 10 सालों में हुए विकास कार्यों से तुलना करके देख लीजिए। नायब सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि ‘दिल में कसक है चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं जिनके खुद के बही खाते खराब है हमारा हिसाब लिए फिरते हैं’। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया, कांग्रेस गरीब तक सुविधाएं पहुंचाने में नाकाम रही है।

नतीजों के बाद, सबसे पहले हमारी माता- बहनों को ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत हर माह देंगे 2100 रुपये मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 तारीख के बाद जब रिजल्ट आएगा तो सबसे पहले हमारी माता बहनों के लिए जो  ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ बनाई है, ₹2100 महीना देने का काम करेंगे।

जींद जिले में तीज के मौके पर हमने हर घर- हर गृहणी योजना बनाकर बहनों को ₹500 में गैस का सिलेंडर गिफ्ट के रूप में देने का काम किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोलते है कि भाजपा सिर्फ घोषणाएं करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लिया है। चुनाव नतीजों के बाद आयुष्मान कार्ड और चिरायु कार्ड की  5 लाख रुपए की राशि को 10 लाख रुपए करने जा रहे हैं। आने वाली 8 तारीख के बाद प्रदेश के 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग है, उनके इलाज की परिवार को कोई चिंता नहीं होगी।

कांग्रेस के राज में जो 100-100 गज के प्लाटों के नाम पर रेवड़ी बांटी, कांग्रेस ने ना कब्जा दिया और ना ही कागज दिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कोई काम नहीं किया। लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमने आपके लिए 5 लाख तक के फ्री इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवा दिया है। आने वाली 8 तारीख के बाद प्रदेश में 5 लाख नए मकान बनाकर देने का काम भारतीय जनता पार्टी करने जा रही है। कांग्रेस के राज में जो 100-100 गज के प्लाटों के नाम पर रेवड़ी बांटी गई थी, इसी दौरान लोगों को न तो कब्जा दिया गया था और न ही कोई कागज दिया गया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी को 100-100 गज के प्लॉट और उनके कागज भी देने का काम किया है।

युवाओं की भर्ती का रिजल्ट तैयार हुआ तो कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने उस पर रोक लगा दी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आगामी 8 तारीख के बाद प्रदेश में 2 लाख युवाओं को नई नौकरी देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करने जा रही है। कांग्रेस के लोग युवाओं के विरोधी हैं। जब प्रदेश के 25 हजार युवाओं की भर्ती का रिजल्ट तैयार हुआ तो कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने उस पर रोक लगा दी। कांग्रेसी इलेक्शन कमीशन के सामने जाकर खड़े हो गए और बोले कि भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी दे रही है, उस पर रोक लगा दीजिए। इसके बाद इलेक्शन कमीशन ने रोक लगा दी और कहा कि इलेक्शन के बाद रिजल्ट जारी कर पाएंगे।

8 तारीख को रिजल्ट के बाद सबसे पहले 25 हजार युवाओं को ज्वानिंग लेटर दिया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा आखिर कब तक युवाओं की भर्ती रोक पाएंगे। उन्होंने कहा कि 8 तारीख को रिजल्ट के बाद सबसे पहले 25 हजार युवाओं को ज्वानिंग लेटर दिया जाएगा। उसके बाद ही शपथ ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो ट्रेलर है, 8 तारीख के बाद कांग्रेस को पूरी पिक्चर दिखाई जाएगी। कांग्रेस ने हर वर्ग का शोषण किया है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 5 तारीख को अपने-अपने बूथ पर जाकर कमल का बटन दबाने का काम करें।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X