Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भाजपा सरकार के दस सालों के कुशासन से हरियाणा को मिलने जा रहा छुटकारा : सुक्खू

Updated on Thursday, October 03, 2024 19:14 PM IST

चरखी दादरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि किसानों की भूमि हरियाणा में बदलाव की बयार बह रही है। जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। भाजपा सरकार के दस सालों के कुशासन से हरियाणा की जनता को छुटकारा मिलने जा रहा है। किसान हरियाणा की जान हैं, कांग्रेस सरकार उन्हें फसलों का उचित मूल्य देगी। हरियाणा और हिमाचल भाई-भाई हैं। हिमाचल में कोई आर्थिक तंगी नहीं है, लोगों को भ्रमित करने के लिए भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चरखी दादरी की पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मनीषा सांगवान के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र के लोग कोई गलती न करें। सरकार के साथ विधायक भी कांग्रेस का होगा तो विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। वोट डालते समय भावनाओं में न बहकर समझदारी से काम लें, क्योंकि यह चुनाव चरखी दादरी के भविष्य का चुनाव है। 5 अक्तूबर को वोट डालते वक्त की गई गलती का खामियाजा आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस ने अपने गारंटी पत्र में जो गारंटियां दी हैं, उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। पिछले दिनों हरियाणा में हिमाचल प्रदेश की काफी चर्चा हुई, भाजपा नेताओं ने तरह-तरह का झूठ फैलाया। लेकिन, हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद कर व्यवस्था परिवर्तन किया है, जिससे खलबली मची हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में हिमाचल की बात कर रहे हैं, दस साल से हरियाणा में भाजपा की सरकार है, जनता को उसका हिसाब देना चाहिए। हिमाचल सरकार व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल की ओर बढ़ते हुए नए कायदे-कानून बना रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाना है।

किसानों के प्रदेश में कांग्रेस सरकार बन रही, फसलों का उचित मूल्य मिलेगा, गलती न करें दादरी के लोग ,हिमाचल और हरियाणा भाई-भाई, प्रदेश में कोई आर्थिक तंगी नहीं, भ्रमित कर रहे भाजपा नेता

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से उनकी चुनावी गारंटियों पर बात हुई। उन्हें बताया गया कि हिमाचल सरकार 20 महीने के कार्यकाल में 10 में से 5 गारंटियां पूरी कर चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सोच को साकार करते हुए हिमाचल में सरकार काम कर रही है। ओपीएस किस तरह से हिमाचल में लागू की गई है, वह भी बताया है। कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा में भी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। महिलाओं को 2000-2000 रुपये हर महीने मिलेंगे।    हिमाचल में 1.36 लाख कर्मचारियों-अधिकारियों को पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया है। जिससे कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा मिली है।  महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि दे रहे हैं। हर विधानसभा में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का काम चल रहा है। पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम शुरू किया है। युवाओं को रोजगार के 680 करोड़ की राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना शुरू की है। दूध और प्राकृतिक खेती से उत्पन्न गेहूं व मक्का पर एमएसपी देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। गाय के दूध को 45 रुपये और भैंस के दूध को 55 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सरकार खरीद रही है। गेहूं को 40 रुपये व मक्का को 30 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सरकार खरीदेगी। राहुल गांधी की सोच के अनुसार 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा दिया है। अब प्रदेश में कोई अनाथ बच्चा नहीं है। सरकार ही उनकी माता, उनकी पिता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में चल रही बदलाव की हवा में दादरी के लोग भी भागीदार बनें। हमारी बहन मनीषा सांगवान को जिताकर विधानसभा भेजें। महिला आरक्षण तो कांग्रेस सरकार देगी ही, मनीषा मंत्री बनने की क्षमता भी रखती हैं। पीएचडी हैं, गरीबों की पीड़ा जानती हैं, किसानों की समस्या हल करने का जज्बा इनमें है। महिलाओं को अत्याचार से मुक्ति दिलाएंगी। 5 अक्तूबर को हर कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ 5-5 मतदाता ले जाकर मनीषा को वोट डलवाए, दादरी का भविष्य सुनहरा होगा। इनमें बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का माद्दा है। राहुल गांधी इनके लिए मंत्रिमंडल में एक सीट जरूर रखेंगे। मैं भी इनकी वकालत राहुल गांधी व भूपेंद्र हुड्डा से करूंगा। कांग्रेस पार्टी सभी सभी धर्मों व जातियों का सम्मान करती है, राहुल गांधी की सोच हर वर्ग को आगे बढ़ाने की है। इस मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार मनीषा सांगवान, चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू इत्यादि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X