Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

किसान-कमेरे के हित जेजेपी में सुरक्षित : डॉ अजय सिंह चौटाला

Updated on Wednesday, October 02, 2024 20:49 PM IST

चंडीगढ़ । जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जेजेपी-एएसपी की सरकार बनने पर ही किसान एवं कमेरे वर्ग का भला हो सकता है इसलिए हम सब मिलकर पांच अक्टूबर को जेजेपी-एएसपी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीताकर विधानसभा में भेजे। उन्होंने कहा कि हरियाणा और उचाना में दुष्यंत चौटाला ने रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य किए है और इस बार भी आप सब लोग चाबी का बटन दबाकर उन्हें दोबारा आपकी सेवा करने का मौका दें। वे उचाना में आयोजित जन आशीष रैली को संबोधित कर रहे थे। बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद ने जेजेपी-एएसपी उम्मीदवारों के जोरदार चुनाव प्रचार किया, दोनों वरिष्ठ नेताओं ने गुहला, उचाना, नलवा और डबवाली में आयोजित विशाल रैलियों को संबोधित कर गठबंधन के लिए वोट की अपील की।

हरियाणा का नेतृत्व करने की क्षमता दुष्यंत में : चंद्रशेखर आजाद

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के पर्ची-खर्ची के नारे की पोल खोलते हुए कहा कि भाजपा का सीएम भी पर्ची से बनता है, दिल्ली से एक पर्ची आती है वो विधायकों को पढ़कर सुना दी जाती है। वहीं कांग्रेस में सीएम खर्ची से बनता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जनता का मुख्यमंत्री बनाने के लिए जेजेपी-एएसपी का साथ दे और पर्ची-खर्ची की जोड़ी भाजपा-कांग्रेस को उखाड़ कर फैंकने का काम करें। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीएम नायब सिंह आज अपने किए पांच फैसले जनता को नहीं गिना सकते। दुष्यंत ने कहा कि राज की हिस्सेदारी के कारण जेजेपी ने प्रदेश में अनेकों बड़े विकास कार्य करके दिखाएं है और जेजेपी-एएसपी गठबंधन की सरकार बनने हमारे घोषणा पत्र के सभी वादे पूरे करके हरियाणा को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेंगे।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने उचाना को एक हलका नहीं बल्कि परिवार माना है। उन्होंने कहा कि उचाना की तरक्की के लिए वे हर समय तत्पर रहे हैं और आखिरी सांस तक यहां के लिए काम करते रहेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना की सड़कें अपने आप बयां कर रही है कि यहां पर कितना विकास हुआ है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि उचाना में सारे निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के स्पॉन्सर है, इसे जनता समझने की कोशिश करें।

हरियाणा का नेतृत्व करने की क्षमता दुष्यंत में : चंद्रशेखर आजाद

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उचाना की जनता को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग सौभाग्यशाली हो कि आपको दुष्यंत चौटाला जैसा ऊर्जावान, संषर्घशील, मेहनती एवं दूरदर्शी सोच वाला भाई मिला है, जो कि हरियाणा का नेतृत्व करने में पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने उमड़े जनसैलाब से आह्वान किया कि एक-एक वोट दुष्यंत चौटाला के पक्ष में डालकर पिछले बार से भी ज्यादा मार्जिन से जीताकर भेजे। चंद्रशेखर ने कहा कि उचाना में कुछ असामाजिक तत्वों ने हमें डराने की कोशिश की, लेकिन हम किसान-कमेरे है, डरने वाले नहीं। जेजेपी विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने महिलाओं के सम्मान में अनेक काम करके दिखाए है, लेकिन कांग्रेसी कभी महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाले कांग्रेसियों को जनता वोट की चोट से जवाब दे। डबवाली में गठबंधन उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला ने रानियां से गठबंधन समर्थित प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह के साथ संयुक्त रैली करके सिरसा में सियासी ताकत दिखाई। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला और विधायक नैना सिंह चौटाला की कर्मभूमि डबवाली के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की हर छोटी-मोटी समस्या के समाधान की दिशा में निरंतर काम करेंगे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X