Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राहुल गांधी आरक्षण और संविधान को लेकर दलितों में फैला रहे हैं नेरेटिव : सुदेश कटारिया

Updated on Wednesday, October 02, 2024 20:48 PM IST

चंडीगढ़। कांग्रेस के आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने को लेकर फैलाए जा रहे नेरेटिव को तोड़ने के लिए मनोहर टीम चुनावी मैदान में उतर चुकी है। मनोहर टीम के मुख्य सिपाही व भाजपा नेता सुदेश कटारिया कांग्रेस के संविधान और आरक्षण को लेकर फैलाए गए भ्रम के प्रति दलितों को सचेत कर रहे हैं। इसी कड़ी में अहीरवाल क्षेत्र की कोसली और अटेली विधानसभा में दलित स्वाभिमान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा नेता सुदेश कटारिया ने दलितों को आगाह किया कि बाबू-बेटे की राजनीति को चमकाने के लिए मोहरा नहीं बनना है, बल्कि दलित हितों की रक्षा, न्याय और सम्मान देने वाली पार्टी भाजपा को तीसरी बार सत्ता में लाने में अपना योगदान देना है। उन्होंने अटेली से भाजपा प्रत्याशी आरती राव और कोसली से अनिल यादव के समर्थन में प्रचार किया।

अहीरवाल में कांग्रेस के नेरेटिव को तोड़ने के लिए मनोहर टीम ने संभाली कमान, कोसली और अटेली विधानसभा में आयोजित हुए दलित स्वाभिमान सम्मान समारोह

कोसली हलके के गांव नाहड़ में आयोजित दलित स्वाभिमान समारोह में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए भाजपा नेता सुदेश कटारिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी दलित विरोधी पार्टी है और इसी एजेंडे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान संविधान की प्रति दिखाकर दलितों को भ्रमित कर रहे हैं। यह संविधान की प्रति सार्वजनिक मंचों पर लहराने के लिए नहीं है बल्कि यह दलितों की सुरक्षा और न्याय का अधिकार है। कांग्रेस संविधान का अपमान करने के साथ दलितों को भी आरक्षण खत्म करने पर गुमराह कर रही है। कटारिया ने दलित स्वाभिमान समारोह में दलितों को संकल्प दिलाया कि दलित विरोधी पार्टी के समर्थन में वोट नहीं करेंगे, बल्कि एकजुट होकर देश के विकास और भाजपा की हैट्रिक के लिए वोट करेंगे।  

कांग्रेस दो बार दलितों के मसीहा बाबा साहेब को हराया चुनाव

भाजपा नेता सुदेश कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने 2 बार बाबा साहेब को चुनाव हरवाया क्योंकि कांग्रेस डरती थी कि वे संसद में बाबा साहब के सवालों का जवाब नहीं सकते हैं। कांग्रेस ने संसद के सेंट्रल हाल में बाबा साहब की तस्वीर तक नहीं लगने दी। दलित हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं कांग्रेस के राज में ही हुई हैं और अब इनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। कांग्रेस के एक नेता जिन्होंने मिर्चपुर कांड के समय भी दलितों के साथ बदनीयत दिखाई थी उनके ऑफिस में कांग्रेस कार्यकर्ता डंके की चोट पर कह रहे हैं कि एक दिन तो आरक्षण खत्म होकर ही रहेगा। कांग्रेस ने आरक्षण खत्म करने का प्लान बना लिया है और हरियाणा उनके लिए टेस्ट स्टेट होने वाला है लेकिन जब तक भाजपा है, एससी, एसटी और ओबीसी समाज के आरक्षण को कोई भी खत्म नहीं कर सकता है।

जातीय जनगणना को लेकर राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल

भाजपा नेता सुदेश कटारिया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा जातीय जनगणना कराने को लेकर तीखे सवाल दागे। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि कांग्रेस ने 60 साल देश में राज किया, तब कांग्रेस ने जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई। जिन दलित हितों की बात राहुल गांधी सार्वजनिक मंचों से करते हैं, जब कांग्रेस की लगातार 10 साल केंद्र और प्रदेश में सरकार रही तो दलितों पर अत्याचार क्यों हुए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष केंद्र में दलित अफसरों की भागेदारी पर सवाल उठा रहे हैं, जब उनकी 10 साल केंद्र में सत्ता थी, तब कितने दलित अफसर सरकार का हिस्सा थे और उन्हें किस तरह के अधिकार दिए गए थे, इसका पूरा ब्योरा दें। दलितों के हित में बजट लागू करने की बात करने वाले राहुल गांधी को अपने समय में भी दलितों के उत्थान को लेकर जारी किए गए बजट का ब्योरा भी देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X