Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में अगली सरकार आम आदमी पार्टी के बगैर नहीं बनेगी: मनीष सिसोदिया

Updated on Wednesday, October 02, 2024 20:48 PM IST

हिसार | दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री बुधवार को आदमपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट भूपेंद्र बेनीवाल, नलवा से पार्टी उम्मीदवार उमेश शर्मा और हिसार से पार्टी उम्मीदवार संजय सातरोड़िया के समर्थन में रोड शो में पहुंचे। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। वहीं रोड शो के दौरान पूरे रास्ते पुष्पवर्षा होती रही। मनीष सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि वे दिल्ली से अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर आए हैं। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं, हरियाणा के बेटे हैं। जब दिल्ली के लोगों ने उन्हें मौका दिया तो अरविंद केजरीवाल ने एक करिश्मा करके दिखाया। अरविंद केजरीवाल पूरे देश में एकमात्र नेता हैं जिनकी सरकार में जनता के बिजली के बिल जीरो आते हैं और 24 घंटे बिजली आती है। इस बार झाड़ू का बटन दबाओ और बिजली का बिल जीरो करवाओ। बीजेपी की इतने राज्यों में सरकार है। कांग्रेस की भी कई राज्यों में सरकारें हैं। केजरीवाल ने दिल्ली में सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाने का काम किया। अगर अपने परिवार का अच्छा भविष्य चाहते हो तो झाड़ू का बटन दबाने का काम करें।

इस बार झाड़ू का बटन दबाकर अच्छे स्कूल और अच्छे अस्पतालों के लिए मोहर लगाओ: मनीष सिसोदिया

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदारी की सरकार है। जब दिल्ली में बिजली के बिल जीरो हो सकते हैं तो हरियाणा में भी हो सकते हैं। बीजेपी वालों ने जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो कहा कि पंजाब में बिजली के बिल जीरो करके दिखाओे। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी बिजली के बिल जीरो करके दिखा दिए। दिल्ली में पहले आठ आठ घंटे के कट लगते थे, लेकिन केजरीवाल की सरकार में 24 घंटे बिजली आती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में लोग सरकारी अस्पतालों में बढ़िया ईलाज फ्री में पाते हैं। बीजेपी और कांग्रेस वालों ने किसी भी राज्य में सरकारी अस्पतालों को ठीक नहीं किया है। ये सिर्फ केजरीवाल की गारंटी है। 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं के लिए एक हजार रुपये की राशि केजरीवाल की गारंटी है। युवाओं के सौ प्रतिशत रोजगार की गारंटी भी केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार ले आओ, आपके घरों में भी 24 घंटे बिजली आएगी और फ्री आएगी। ये अरविंद केजरीवाल को भगवान का आशीर्वाद है। जहां केजरीवाल जाते हैं वहां सरकारी स्कूल भी प्राइवेट से बेहतर हो जाते हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूल ऐसे कर दिए कि वहां से पढ़कर बच्चे आईआईटी जा रहे हैं। नीट में डॉक्टर बन रहे हैं। हरियाणा में भी केजरीवाल की गारंटी है, झाड़ू का बटन दबाओ और अच्छे सरकारी स्कूल पाओ। अच्छे अस्पताल भी केजरीवाल की गारंटी है। पंजाब में कर दिए, दिल्ली में कर दिए अब हरियाणा की बारी है।

हरियाणा में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार लाओ, आपके घरों में भी 24 घंटे बिजली आएगी और फ्री आएगी: मनीष सिसोदिया

उन्होंने आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल, नलवा से उमेश शर्मा और हिसार से संजय सातरोड़िया को केजरीवाल के प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि झाड़ू के निशान का बटन दबाकर इनको विधायक बनाने का काम करें। आपके इलाके में सामाजिक काम कर रहे हैं। इस बार हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। ये जिम्मेदारी आप लोगों की है कि अब आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने का काम करें।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X