Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस झूठे वादों व झूठे झांसों के साथ प्रदेश को लूटने के लिए चुनाव मैदान में हैं : मुख्यमंत्री नायब सैनी

Updated on Wednesday, October 02, 2024 18:20 PM IST

चंडीगढ़ ।  हिसार की उकलाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनूप धानक के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांगेस को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग झूठे वादों व झूठे झांसों के साथ हमें लूटने के लिए चुनाव मैदान में है, इसलिए सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को सबक सिखाना है।  मुख्यमंत्री ने उकलाना क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के झूठ और झांसों से बचना है और 5 अक्टूबर को अपना एक-एक वोट कमल के फूल पर देना है।  8 अक्टूबर को मतगणना होगी और अगले दिन कांग्रेस पार्टी दिल्ली एम्स में भर्ती हो जाएगी।

कांग्रेस के झूठे झांसों से बचें उकलाना की जनता, अनूप धानक को विजयी बनाएं, मुख्यमंत्री ने अनूप धानक के समर्थन में रैली करके मांगे वोट

मुख्यमंत्री ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि आप लोगों को तो पता ही है कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में बिना पर्ची और बिना खर्ची नौकरियां दी है। कांग्रेस किस प्रकार से नौकरियां देगी यह कांग्रेस प्रत्याशियों के वायरल वीडियो बता रहे हैं। ऐसे में क्या जनता कांग्रेस का साथ देकर वही दौर वापिस लाना चाहेगी? नायब सैनी ने कहा कि  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा में हैं, लेकिन उनकी पार्टी का यह दुर्भाग्य है कि उनका कोई शीर्ष नेतृत्व प्रचार करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। राहुल गांधी आज हरियाणा घूमने आए हैं, हरियाणा पर्यटन की दृष्टि से बहुत अच्छी जगह है, क्योंकि भाजपा ने हरियाणा में पर्यटन की दृष्टि से विकास किया है।

8 अक्टूबर को मतगणना होगी और अगले दिन कांग्रेस पार्टी दिल्ली एम्स में भर्ती हो जाएगी : नायब सैनी

 

हरियाणा की जनता राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछना चाहती है जिनका जवाब आज तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं दे पाए हैं। राहुल गांधी इस बात का जवाब दें कि आप विदेशी धरती पर जाकर दलित आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं, अब आप यहां किस मुंह से आए हैं।

गरीब परिवार से हूं, इसलिए गरीबों का दुख दर्द अच्छी तरह से जानता हूं : सैनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद एक गरीब परिवार के बेटे हैं। गरीबों व का दर्द अच्छी तरह से जानते हैं। सीएम ने कहा कि मैने जो घोषणाएं की है, उन पर अमल किया है, ताकि जरूरतमंदों को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मेरी घोषणाओं का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि ये घोषणाएं तो मात्र एक ट्रेलर है, असली फिल्म तो 8 अक्टूबर के बाद शुरू होगी और कांग्रेस देखती रह जाएगी। जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और घोषणाओं व योजनाओं को तीव्र गति से पूरा करके प्रदेश का विकास करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रैली के माध्यम से महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने, 500 रुपये में सिलेंडर देने सहित पार्टी के संकल्प पत्र की बातें दोहराई।

पिछले 10 वर्षों में युवाओं में एक नए विश्वास और विज़न का संचार हुआ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले भी उकलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई और आगे भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विकास में कोई कमी या कसर नहीं रहेगी। डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश और प्रदेश के विकास को नई दिशा दी है। पिछले 10 वर्षों में युवाओं में एक नए विश्वास और विज़न का संचार हुआ है, महिलाएं सशक्त हुई हैं, गरीब को मजबूती मिली है, किसान सशक्त हुआ है। मात्र 56 दिन के कार्यकाल में हमने हरियाणा प्रदेश के हित में 126 बड़े फैसले लिए हैं जिसका लाभ जन जन तक पहुँच रहा है।

क्षेत्र की सेवा में हर समय तत्पर हूं : अनूप धानक

रैली में पार्टी उम्मीदवार अनूप धानक ने भी अपने विचार रखे और कहा कि वे क्षेत्रवासियों की सेवा में हर समय तत्पर रहते हैं। जनता के आशीर्वाद से विधायक बनने के बाद वे क्षेत्र के विकास कार्यों को और तीव्र गति से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने रैली में पहुंचने पर जनता का आभार जताया और कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पूरा हलका ने आज मन बना लिया है कि यह सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालें। उन्होंने कहा कि भाजपा की पारदर्शी नीतियों और बिना खर्ची और बिना पर्ची की नीति को देखते हुए पूरा उकलाना ही नहीं हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X