Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पाकिस्तान में रोटी के लिए छीना- झपटी हो रही, हम फ्री में राशन दे रहे : योगी आदित्यनाथ

Updated on Saturday, September 28, 2024 18:13 PM IST

नारनौल । उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर पड़ोसी देश पाकिस्तान को निशाने पर रखते हुए कहा है कि पाकिस्तान में रोटी के लिए छीना झपटी  हो रही है वही हम देश के लोगों को फ्री राशन वितरित कर रहे हैं।

वे शनिवार  को हरियाणा के अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव के समर्थन में  क्षेत्र के गांव भोजावास में एक विशाल जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे।  उन्होने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुरक्षा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, धारा 370 से कश्मीर के आतंकवाद पर प्रहार हुआ  है।  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज मोदी जी के नेतृत्व में उनके मार्गदर्शन में सुरक्षा, शासन, विकास के नित नए किर्तिमान स्थापित कर रहा है विकास की नई-नई योजनाओं को लाकर के आज के युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप अन्नदाता किसानों की भावनाओं के अनुरूप विकास के नए-नए मॉडल प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

योगी  ने अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव के समर्थन मे  विशाल जनसभा को किया संबोधित

योगी ने कहा कि  हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो उसकी शुरुआत गांव से शुरू होती है, किसान से शुरू होती है,युवा से शुरू होती है, महिला से शुरू होती है। उन्होंने कहा कि  2029 में देश की लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक जब पारित हो उससे पहले अटेली विधानसभा क्षेत्र से आरती सिंह राव को विधानसभा में भेज कर साबित कर दे नारी शक्ति वंदन विधेयक अटेली ने 2024  मे लागू कर दिया है। आरती सिंह राव विधानसभा में पहुंचेगी  तो नारी शक्ति को सम्मान मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने संकल्प लिया कि बिना भेदभाव के देश का विकास करेंगे। गांव के लिए, गरीब के लिए, किसान नौजवान के लिए ,महिलाओं के लिए, समाज के प्रत्येक तबके लिए कार्य करेंगे। आज आप देख रहे होंगे कि हरियाणा में भी डबल इंजन की सरकार है मेट्रो भी आ गई, रोड की बेहतर कनेक्टिविटी हो गई, निवेश भी आ रहा है, रोजगार भी मिल रहा है। 

जिस तरह केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने केंद्रीय मंत्री के रूप में इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने का कार्य किया

उन्होंने कहा कि वैश्विक ध्रुवीकरण भारत के बगैर नहीं हो सकता । जो कार्य 75 वर्षों में नहीं हो पाया 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, मैं  उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना डबल इंजन सरकार ने 500 वर्षों की समस्या का समाधान हमेशा हमेशा के लिए कर दिया अयोध्या में राम मंदिर बनाने का कार्य किया। कांग्रेस के शासनकाल में महर्षि वाल्मीकि के नाम से किसी एयरपोर्ट का नाम नहीं हुआ अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम से डबल इंजन की सरकार ने किया। कांग्रेस घोटाला करना जानती है। इनेलो का तो इतिहास ही गड़बड़ है। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में है। दिल्ली को तो उन्होंने कूड़े के देर में तब्दील कर दिया है यह बात किसी से छुपी नहीं है। इसलिए अनुरोध कर रहा हूं कि भाजपा की सरकार बनाने के लिए एक-एक प्रत्याशी को भाजपा कार्यकर्ता जी जान से जीताने के लिए जुट जाएं।

 उन्होंने कहा कि अटेली में एक समृद्ध विरासत को आगे बढ़ने का अवसर आपके पास है, जिन्होंने हरियाणा के लिए अपना योगदान दिया। केंद्रीय मंत्री के रूप में राव इन्द्रजीत सिंह ने हरियाणा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। राव इन्द्रजीत सिंह गुड़गांव के सांसद हैं गुड़गांव उत्तर भारत का एक बेहतरीन औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हुआ है। 

लाखों नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलने का कार्य हो रहा है। नए-नए रोजगार स्थापित करने के अवसर पैदा हो रहे हैं। विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अटेली में भी कमल के निशान पर 5 अक्तूबर को अधिक से अधिक मतदान करें। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि 2014 में जब मैं सांसद बना और केंद्र में मंत्री बना तो योगी आदित्यनाथ की और मेरी कुर्सी बराबर में होती थी उनसे मेरा पुराना रिश्ता है इसलिए मैंने योगी आदित्यनाथ को यहां पर चुनाव प्रचार में बुलाया है। उन्होंने कहा कि आप से मेरा पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ ,अटेली, नारनौल व नांगल चौधरी ने 36 बिरादरी ने मुझे राजनीतिक में हमेशा सहयोग दिया है जिनकी बदौलत राजनीतिक मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। आप सब से निवेदन करता हूं कि ५ अक्टूबर को भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के निशान पर बटन दबाकर आरती सिंह राव को भारी बहुमत से विधानसभा में भेजने का कार्य करें।  कार्यक्रम में अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत में यहां पहुंच कर स्वागत किया है इस तरह ५अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर मुझे विधानसभा में भेजने का कार्य करेंगे। पिछले २० दिनों से अटेली की जनता द्वारा मेरे को जो मान सम्मान दिया जा रहा है उस मान सम्मान का कर्ज आप सबके हितों की लड़ाई व रक्षा करके उतारने का कार्य करूंगी। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, नारनौल से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकश यादव, निवर्तमान विधायक सीताराम यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी,शंकर सिंह धूपड, मनीष मित्तल, डॉ राकेश कुमार जिला प्रमुख , जिलाध्यक्ष दयाराम यादव , चेयरमैन जयप्रकाश,  विकास यादव,  कुलदीप यादव,  सतबीर नौताना, नरेश एडवोकेट,  रामअवतार भोजावास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X