Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कांग्रेस के राज में - जीरी गई थी जहाज में, बीजेपी के राज में - जीरी गई ब्याज में : हुड्डा

Updated on Friday, September 27, 2024 19:39 PM IST

इंद्री  |  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी जानबूझकर किसानों को एमएसपी से वंचित रखना चाहती है। कई दिनों से किसान की धान मंडियों में पहुंच रही है। ऊपर से बारिश का खतरा लगातार मंडरा रहा है। लेकिन सरकार धान की खरीद शुरू करने को तैयार नहीं है। इसलिए किसान एमएसपी से 500 रुपए कम में अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं। हर फसली सीजन में किसानों के साथ बीजेपी द्वारा यही खिलवाड़ किया जाता है। इसलिए अब किसान एकजुट होकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं।

आज मंडियों में एमएसपी से 500 रुपये सस्ती बिक रही धान, किसान परेशान : हुड्डा

हुड्डा शुक्रवार को संगोहा-संगोही गांव के रामलीला ग्राउंड में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप मेरे कहने पर इंद्री से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कंबोज को विजयी बनाकर भेजना और मैं आपके कहने पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना दूंगा। जनसभा को पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान समेत हर वर्ग तानाशाही व बेलगाम भाजपा सरकार से नाराज है। जीटी रोड बेल्ट से इस बार भाजपा पूरी तरह साफ होने जा रही है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी की नीतियां पूरी तरह किसान विरोधी हैं। आज किसान खुद बताते हैं कि कांग्रेस के राज में, जीरी गई जहाज में और अब बीजेपी की राज में ‘जीरी गई ब्याज में’। क्योंकि कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों को फसलों के ऊंचे रेट मिलते थे। लेकिन बीजेपी कार्यकाल में किसानों को एमएससी से भी कम रेट पर अपनी फसल बेचनी पड़ रही है। कांग्रेस सरकार ने गन्ने के भाव में रिकॉर्डतोड़ 193 की बढ़ोत्तरी की थी। कांग्रेस ने 117 रुपये से बढ़ाकर गन्ने का रेट 310 रुपये किया था, यानी 165% की बढ़ोत्तरी। लेकिन बीजेपी ने 10 साल के भीतर गन्ने के रेट में बमुश्किल 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने जनता को परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी और मेरी फसल-मेरा ब्योरा जैसे पोर्टलों के घोटालों में उलझाकर रख दिया है। जबकि किसान ने जो फसल उगाई है, उसे उसकी एमएसपी मिलनी ही चाहिए। इसलिए कांग्रेस किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाएगी और गैर-जरूरी व घोटालों को बढ़ावा देने वाले पोर्टलों को बंद करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नौकरियों में ठेकेदारी खत्म की थी, लेकिन भाजपा सरकार तो खुद ठेकेदार बन गई। कौशल रोजगार निगम में बीजेपी ने बिना आरक्षण, बिना मेरिट, बिना पेंशन और मामूली तनख्वाह पर युवाओं को भर्ती कर उनका शोषण किया है। कौशल रोजगार निगम की आड़ में भाजपा ने एससी और ओबीसी का आरक्षण खत्म कर दिया। कांग्रेस सरकार बनने पर कौशल निगम के कर्मियों को रेगुलर किया जाएगा और उन्हें उचित वेतन दिया जाएगा। भविष्य में कांग्रेस सरकार भर्ती में मेरिट और आरक्षण की व्यवस्था पूरी तरह लागू करते हुए 2 लाख पक्की नौकरियां देगी।

साथ ही कांग्रेस सरकार बनने पर 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन, एमएसपी की कानूनी गारंटी, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100-100 गज के मुफ्त प्लाट व दो कमरे का मकान, ओबीसी की क्रीमी लेयर 10 लाख रुपए, ओल्ड पेंशन स्कीम और 25 लाख रुपए तक गरीबों का मुफ्त इलाज के अपने वादे को हर हाल में पूरा किया जाएगा। शनिवार को कांग्रेस का पूरा घोषणापत्र जारी किया जाएगा, जो कांग्रेस सरकार के पूरे रोडमैप के बारे में बताएगा।

हुड्डा ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस के दस साल का भी राज देखा और अब बीजेपी का राज भी देख लिया। कांग्रेस जनता को कल्याणकारी योजनाएं देती है तो बीजेपी लाठियां देती है। भाजपा ने कर्मचारी, सरपंच, आंगनबाड़ी वर्कर्स, किसान, नौजवान और पहलवान हर वर्ग पर लाठियां बरसाई हैं। इसलिए अब पूरे हरियाणा से एक ही आवाज गूंज रही है- कांग्रेस आ रही है, भाजपा जा रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कंबोज ने कहा कि कांग्रेस के राज में इस इलाके से जीरी 4000 रुपए तक में बिकी थी, लेकिन अब भाव डबल होकर 8000 होने की बजाय आधा होकर 2 हजार रुपए से भी कम रह गया है। इसलिए किसान समेत हर वर्ग आज कांग्रेस के उस राज को याद कर रहा है। क्योंकि कांग्रेस ही चौतरफा विकास करवा सकती है। इलाके के लोगों की मांग है कि कांग्रेस सरकार बनने पर यहां एक कॉलेज बनवाया जाए। उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस इस मांग को जरूर पूरा करेगी।

हुड्डा के साथ आज पूर्व मंत्री भीम सेन मेहता, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, पूर्व विधायक लहरी सिंह, पंजाब से ओमप्रकाश सोनी, पूर्व विधायक सुरेंद्र नरवाल, सुनील पंवार, रणबीर सिंह, सचिन बुड्ढन, जिला पार्षद रामफल, सतपाल कौशिक, अंग्रेज सिंह, किसान नेता जगमाल संधू, अंग्रेज सैनी  और अपूर्वा कंबोज आदि नेताओं ने भी जनसभा को संबोधित किया।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X