Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सोच समझ कर दी गई हैं हरियाणा की जनता को गार‌ंटियां : अशोक

Updated on Friday, September 27, 2024 19:39 PM IST

चण्डीगढ़ | राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आज  कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा की जनता की जनता को जो गार‌ंटियां दी हैं उनसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा और न ही कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह गार‌ंटियां बड़े सोच विचार के बाद और वित्त विशेषज्ञों से राय लेने के बाद दी गई हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की नीति रही है कि जनता से बातचीत करके, सब की राय जान कर और आम आदमी की आवश्यकता के अनुसार नीतियां बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि यह गार‌ंटियां जब लागू हो जाएंगी तो हरियाणा एक मॉडल स्टेट बन कर उभरेगी।

गहलोत  हरियाणा में कांग्रेस तीन चौथाई बहुमत की ओर  : अशोक गहलोत 

अशोक गहलोत ने कहा कि यह कहना बिलकुल सही नहीं है कि कांग्रेस ने केवल चुनाव जीतने के लिए हरियाणा की जनता के साथ बड़े बड़े वादे किए हैं। राजस्थान के अपने कार्यकाल का उदाहरण देते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि जो गार‌ंटियां हरियाणा की जनता को दी गई हैं उनमें से बहुत सारी वे राजस्थान में लागू कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 25 लाख तक के मुफ्त इलाज की योजना राजस्थान में बड़ी सफलता के साथ लागू की गई है। इसी प्रकार ओपीएस को भी राजस्थान ने दोबारा लागू कर दिया है। ऐसे में हरियाणा में भी सभी वादों को लागू करने में कोई कठिनाई नहीं आएगी।

हरियाणा की सभी गैरेंटीज़ की सराहना करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि हरियाणा देश में पहला राज्य होने वाला है जहां बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन 6000 रुपए प्रति माह होने जा रही है। तीन सो यूनिट बिजली फ्री देने की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि कांग्रेस जनता के बीच मुफ्त रेवड़ियां बांटने का काम कर रही है। अशोक गहलोत ने कहा कि आम आदमी को राहत पहुंचना और उसकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाना सरकार की जिम्मेवारी है और कांग्रेस ने उड़ काम बाखूबी किया है।

भाजपा के शासनकाल पर टिप्पणी करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि जिस प्रकार साढ़े नौ साल तक सीएम रहने वाले मनोहर लाल खट्टर को रातों रात चलता किस गया वह अपने आप में यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि किस प्रकार यह सरकार लोगों का विश्वास खो रही थी। उन्होंने कहा कि आज आलम यह है कि मनोहर लाल खट्टर को जान सभाओं में आने से भी रोका जा रहा है।

अशोक गहलोत ने कहा कि अब समय आ गया है कि हरियाणा को वैसा ही सुशासन मिले जैसा कांग्रेस के पिछले कार्यकाल के दौरान मिला था। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हरियाणा में तीन चौथाई बहुमत की ओर बढ़ रही है।

जातीय जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि इस प्रक्रिया से देश के पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और अति दलित वर्गों की वास्तविक आर्थिक सामाजिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। एक विस्तृत डाटा बैंक बनेगा जिससे इन वर्गों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना आसान होगा। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस भवन में आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन में एआईसीसी सचिव और हरियाणा प्रभारी आलोक शर्मा,  एआईसीसी स्योंजक हरियाणा मनोज चौहान, सांसद  डॉक्टर अमर सिंह, हरियाणा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केवल ढींगरा, राजस्थान से विधायक शिखा मील, विधायक, केवल पठानियां, हरियाणा के  सह सयोंजक अमित बावा सैनि  और अमन सिंगला मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X