Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में दलित अपमान, दामाद-दलाल का जलवा-जलाल चाहती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

Updated on Thursday, September 26, 2024 19:20 PM IST

हरियाणा |  पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा सांसद  अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हरियाणा चुनावों के दृष्टिगत पृथला, तिगाँव व फ़रीदाबाद विधानसभा में जनसभाओं के माध्यम से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वाह्न किया और कहा कि हरियाणा में कांग्रेस दामाद-दलाल सरकार की वापसी चाहती है मगर हरियाणा की जनता कांग्रेस की ये आस पूरी नहीं होने देगी और इन्हें फिर से विपक्ष में ही बैठाएगी।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा  हरियाणा में कांग्रेस ने अपने शासन काल में लूट और भ्रष्टाचार को चरम पहुँचा दिया था। इनकी सरकार में पूरे हरियाणा में दलाल और दामाद का बोलबाला था। दबंगों द्वारा किसानों की ज़मीन हड़पना,  अवैध कब्जा करना आम बात हो गई थी। भाजपा आई और हरियाणा को इस  अभिशाप से मुक्ति दी, मगर कांग्रेस अब फिर से प्रदेश में वही जंगलराज वापस लाने के सपने देख रही है। पूरे देश में कांग्रेस से बेईमान व धोखेबाज पार्टी कोई नहीं है। हरियाणा की जनता कांग्रेस के इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और फिर से एक बार भाजपा सरकार बना कर कांग्रेस को विपक्ष में बैठायेगी । 

भाजपा बिना खर्ची-पर्ची देगी 2 लाख नौकरियाँ: अनुराग सिंह ठाकुर

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा  5 अक्तूबर के बाद जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो हम प्रदेश की सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह ₹2,100,  प्रति शहर 50,000 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन,  चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं परिवार के 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा, 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद, 2 लाख युवाओं को 'बिना पर्ची बिना खचर्ची' पक्की सरकारी नौकरी, हर घर गृहणी योजना तहत ₹500 में सिलेंडर, हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी, छोटी पिछड़े समाज की जातियों (36 बिरादरियों) के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड जैसी कई सुविधाएँ देने जा रही है

अनुराग ठाकुर ने कहा  हरियाणा में हुड्डा राज में दलितों पर हुए अत्याचार को कौन भुला सकता है। जहां जहां कांग्रेस की सरकारें रहीं इन्होंने दलितों पर बेहिसाब जुल्म ढाए। 19 अप्रैल 2010 में मिर्चपुर में कांग्रेस राज में दलितों पर कितने बेरहमी से अत्याचार ढाया गया, कौन भूल सकता है? इनके समय में दलित अपने आप को डरा, सहमा महसूस करते थे, और हुड्डा जी उनको न्याय नहीं दिला पाए। इनकी पार्टी की वरिष्ठ नेता सैलजा जी का हुड्डा परिवार में इतना अपमान कर दिया कि वो घर बैठ गई हैं, ना सभाएँ कर रही हैं, ना बैठकों में जा रही हैं। बेटे को सेट करने के चक्कर में हुड्डा जी ने पूरे हरियाणा को अपसेट कर दिया है। जो पार्टी आपस में एक नहीं है वो भला हरियाणा का क्या भला करेगी। 

आगे बोलते हुए  अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा  सरकार बनाने की ग़लतफ़हमी में जी रही कांग्रेस हरियाणा में खर्ची-पर्ची का राज वापस लाने का सपना देख रही है। कांग्रेस सरकारी नौकरियाँ बेचने की तैयारी कर रही है। इनके नेता गली-गली कहते घूम रहे कि सरकार आएगी तो पहले अपना और अपने रिश्तेदारों का घर भरेंगे, रेवड़ियों की तरह अपनों को नौकरियाँ देंगे। हरियाणा की जनता कांग्रेस के इन ख़तरनाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और इन्हें फिर से विपक्ष में ही बैठायेगी। भाजपा ने बिना भाई-भतीजावाद के बिना खर्ची-पर्ची के सवा लाख नौकरियाँ दीं। कांग्रेस हरियाणा को जाति, धर्म, संप्रदाय में बाँटने की कोशिश कर रही है, इसलिए जनता से निवेदन है कि बिना बँटे यहाँ फिर भाजपा सरकार बनायें और प्रदेश की ख़ुशहाली बनाए रखें। 

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा  कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कहते है कि कांग्रेस आरक्षण ख़त्म देगी। क्या ये बाबा साहब के संविधान से खिलवाड़ और हमारे पिछड़े वर्ग के भाइयों-बहनों के हक़ पर डाका नहीं है? मोदी सरकार ने तो आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को भी आरक्षण देने का काम किया तो फिर कांग्रेस आरक्षण ख़त्म क्यों करना चाहती है? हरियाणा महाभारत की भूमि है और जैसे कौरवों ने पांडवों की ज़मीन हड़पने का काम किया था उसी तरह कांग्रेस पार्टी हरियाणा में फिर किसानों की ज़मीन हड़पने की तैयारी कर रही है। 

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में सेना के लिए जो कार्य हुए हैं, वह पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुए होंगे। हमने सेना की वर्षों पुरानी मांग, वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। अभी तक एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसा हम हमारे बहादुर पूर्व सैनिकों को दे चुके हैं। कांग्रेस ने तो अपने 10 वर्षों में सेना को एक भी बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं दिया। उनके दौर में सेना जरूरी साजो सामान के लिए तरसती थी। इन्होंने सैन्य सामानों में भी घोटाले किए, रक्षा सौदों में दलाली खाई। लेकिन मोदी जी ने सेना को सभी अत्याधुनिक हथियार दिलाए। आज हमारी सेना के पास राफेल विमान से लेकर बुलेट प्रूफ जैकेट, आईएनएस विक्रांत से लेकर तेजस विमान और अग्नि मिसाइल हैं। हमने सिर्फ बॉर्डर पर 6800 किलोमीटर से ज्यादा सड़के बनाई हैं। पिछले वर्ष देश में एक लाख करोड़ से ज्यादा रक्षा उत्पादन किया गया है। जो भारत कभी विश्व में सबसे बड़े रक्षा आयातक के तौर पर जाना जाता था वह आज अपने ही देश में रक्षा क्षेत्र से जुड़े एक लाख करोड़ से ज्यादा के समान बना रहा है। 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X