Wednesday, 04 November 2026
BREAKING
• रोहतक: जेठपुर के स्कूल में 10 साल तक सेवाएं देने वाले शिक्षक हरि ओम वर्मा हुए सेवानिवृत • गुरुग्राम: मारुति सुजुकी की डिजायर कार 3.5 मिलियन के उत्पादन से हुई पार • गुरुग्राम में मिल्हे ने खोला नया एक्सक्लूसिव शोरूम • केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी • औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रैंप एमएसएमई कॉन्क्लेव में बताई सरकार की योजनाएं • पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

हरियाणा

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने स्वर्ण पदक विजेता मोटरस्पोर्ट्स खिलाड़ी प्रतीक दलाल को किया सम्मानित

Updated on Wednesday, November 04, 2026 16:42 PM IST

चंडीगढ़ में विधान सभा सचिवालय में मोटरस्पोर्ट्स खिलाड़ी प्रतीक दलाल को सम्मानित करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

चंडीगढ़, 4 नवंबर: हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को अपने चैंबर में मोटरस्पोर्ट्स खिलाड़ी प्रतीक दलाल को सम्मानित किया। प्रतीक ने एशिया पैसिफिक मोटरस्पोर्ट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता आयोजन गत 23 से 25 अक्तूबर तक थाईलैंड के पटाया शहर में हुआ था। हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी प्रतीक दलाल ने 53.409 सेकंड का समय लेकर थाईलैंड के अपिलुक लोटागा (53.765 सेकंड) को 0.356 सेकंड के अंतर से हराया। प्रतियोगिता का आयोजन एफआईए के तत्वावधान में रॉयल ऑटोमोबाइल एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड की ओर से किया गया। इसमें 16 देशों के 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रतीक दलाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, कौशल, साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए एशिया पैसिफिक मोटरस्पोर्ट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मोटरस्पोर्ट्स जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करना खिलाड़ी के अनुशासन, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम का प्रमाण है। प्रतीक ने बेहद मामूली अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़कर यह साबित किया है कि बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए आत्मविश्वास, एकाग्रता और अंतिम क्षण तक बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा जरूरी है।

थाईलैंड में आयोजित एशिया पैसिफिक मोटरस्पोर्ट चैंपियनशिप में अपिलुक लोटागा को हराया


उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की भूमि के रूप में रही है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब मोटरस्पोर्ट्स जैसे अपेक्षाकृत अलग और चुनौतीपूर्ण खेलों में भी हरियाणा के युवा अपनी पहचान बना रहे हैं, जो प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के विविध आयामों को दर्शाता है। प्रतीक दलाल की यह उपलब्धि युवाओं को नए खेलों में आगे बढ़ने और अपनी रुचि एवं प्रतिभा के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करेगी।

विधान सभा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतीक दलाल भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण के साथ देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी सफलताएं देश में मोटरस्पोर्ट्स को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ इस खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होंगी।

प्रतीक ने बीटेक किया है और फिलहाल वे अपना बिजनेस करते हैं। उन्होंने अपने खेल की शुरुआत वर्ष 2010 में कोयंबटूर में आयोजित वोक्सवैगन पोलो कप इंडिया से की थी। इस अवसर पर प्रतीक के पिता कुलदीप सिंह दलाल, उनके ससुर इकबाल सिंह जून भी मौजूद रहे।

 

 

Have something to say? Post your comment
अपराध नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर डेटा आधारित रणनीति अपनाएं अधिकारी: डीजीपी अजय सिंघल

: अपराध नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर डेटा आधारित रणनीति अपनाएं अधिकारी: डीजीपी अजय सिंघल

पंचकूला में आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ चौपाल के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान

: पंचकूला में आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ चौपाल के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान

हरियाणा का निर्यात पांच वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य

: हरियाणा का निर्यात पांच वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ‘जल संजीवनी’ के द्वितीय संस्करण का किया विमोचन

: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ‘जल संजीवनी’ के द्वितीय संस्करण का किया विमोचन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

दिवाली पर सुरक्षा वस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट

: दिवाली पर सुरक्षा वस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट

हरियाणा के विकास को नई रफ्तार

: हरियाणा के विकास को नई रफ्तार

*हरियाणा की बेटी मनीषा ने वर्ल्ड चैंपियन बन रचा इतिहास*

: *हरियाणा की बेटी मनीषा ने वर्ल्ड चैंपियन बन रचा इतिहास*

आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा शीर्ष पर, गुजरात दूसरे स्थान पर   

: आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा शीर्ष पर, गुजरात दूसरे स्थान पर  

राज्य सरकार प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी : आरती सिंह राव

: राज्य सरकार प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी : आरती सिंह राव

X