Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• रोहतक: जेठपुर के स्कूल में 10 साल तक सेवाएं देने वाले शिक्षक हरि ओम वर्मा हुए सेवानिवृत • गुरुग्राम: मारुति सुजुकी की डिजायर कार 3.5 मिलियन के उत्पादन से हुई पार • गुरुग्राम में मिल्हे ने खोला नया एक्सक्लूसिव शोरूम • केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी • औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रैंप एमएसएमई कॉन्क्लेव में बताई सरकार की योजनाएं • पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

हरियाणा

दिवाली पर सुरक्षा वस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट

Updated on Tuesday, November 03, 2026 16:25 PM IST

चंडीगढ़, 3 नवंबर।** 8 नवंबर को दिवाली पर्व के मद्देनजर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पटाखों के कारण होने वाली आगजनी और अन्य अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस महानिदेशक, हरियाणा अजय सिंघल के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों एवं जिला पुलिस अधीक्षकों को पटाखों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले वर्षों में पटाखों के गोदामों, भंडारण स्थलों और खुदरा बिक्री केंद्रों पर आग लगने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, बिना वैध लाइसेंस पटाखों का निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

 

-डीजीपी अजय सिंघल के सख्त निर्देश: दिवाली पर सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अवैध पटाखा कारोबार पर होगी कड़ी कार्रवाई*

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना हरियाणा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पटाखों के अवैध निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित निरीक्षण और विशेष निगरानी सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अन्य संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करे कि दिवाली का पर्व प्रदेशभर में सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए।

 

पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई

घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री एवं भंडारण पर विशेष निगरानी, लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा मानकों की होगी जांच

-लाइसेंसधारक गोदामों और दुकानों का होगा निरीक्षण**

पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर पटाखों के गोदामों, भंडारण स्थलों, बिक्री केंद्रों तथा पटाखों के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों और मार्गों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित थाना प्रभारियों (SHOs) एवं राजपत्रित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से दुकानों और गोदामों का निरीक्षण कर लाइसेंस की वैधता तथा सुरक्षा प्रबंधों की जांच करने को कहा गया है। पटाखों के भंडारण और बिक्री स्थलों पर अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाने चाहिए। घनी आबादी वाले क्षेत्रों से दूर, पर्याप्त खुले स्थान वाले निर्धारित स्थलों पर ही भंडारण और बिक्री की अनुमति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने में परेशानी न हो। खुदरा बिक्री के लिए भी केवल निर्धारित एवं पूर्व-चिह्नित स्थानों को ही अनुमति दी जाएगी।

 

-अवैध कारोबार पर होगी कानूनी कार्रवाई**

हरियाणा पुलिस द्वारा जिला प्रशासन, आबकारी एवं कराधान विभाग, शॉप इंस्पेक्टरों तथा संबंधित विभागों की टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त निरीक्षण किए जाएंगे। बिना लाइसेंस पटाखों का निर्माण करने, अवैध रूप से भंडारण करने अथवा बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

-बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी गश्त**

दिवाली के दौरान बाजारों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त और नाकाबंदी बढ़ाई जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, आगजनी की संभावित घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग और अस्पतालों को भी अलर्ट रहने तथा आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने को कहा गया है।

 

- सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों की पालना अनिवार्य**

पुलिस अधिकारियों को सर्वोच्च न्यायालय, अन्य न्यायालयों एवं राज्य सरकार द्वारा पटाखों की बिक्री और उपयोग के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने तथा किसी भी महत्वपूर्ण घटना या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस मुख्यालय को देने को कहा है। हरियाणा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे दिवाली का पर्व सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही नियमानुसार पटाखे खरीदें तथा निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध भंडारण की सूचना तत्काल पुलिस को दें। त्योहार की खुशियां किसी की सुरक्षा के लिए खतरा न बनें, इसके लिए पुलिस और आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

 

- *पुलिस महानिदेशक, हरियाणा अजय सिंघल की प्रदेशवासियों से पर्यावरण अनुकूल एवं सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील*

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस दिवाली खुशियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम और सद्भाव का पर्व है, इसलिए इसे पर्यावरण के अनुकूल एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएं। पटाखों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए लोग इको फ्रेंडली दिवाली को प्राथमिकता दें तथा मिट्टी के दीये जलाकर और प्राकृतिक सजावट अपनाकर त्योहार की खुशियां साझा करें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं से अपील की कि वे पटाखों से होने वाले प्रदूषण एवं दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक रहें। सिंघल ने कहा कि सुरक्षित, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा का निर्यात पांच वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य

: हरियाणा का निर्यात पांच वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ‘जल संजीवनी’ के द्वितीय संस्करण का किया विमोचन

: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ‘जल संजीवनी’ के द्वितीय संस्करण का किया विमोचन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

हरियाणा के विकास को नई रफ्तार

: हरियाणा के विकास को नई रफ्तार

*हरियाणा की बेटी मनीषा ने वर्ल्ड चैंपियन बन रचा इतिहास*

: *हरियाणा की बेटी मनीषा ने वर्ल्ड चैंपियन बन रचा इतिहास*

आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा शीर्ष पर, गुजरात दूसरे स्थान पर   

: आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा शीर्ष पर, गुजरात दूसरे स्थान पर  

राज्य सरकार प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी : आरती सिंह राव

: राज्य सरकार प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी : आरती सिंह राव

विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण

: विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण

संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे :महिपाल ढांडा

: संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे :महिपाल ढांडा

सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

: सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

X