Tuesday, 03 November 2026
BREAKING
• रोहतक: जेठपुर के स्कूल में 10 साल तक सेवाएं देने वाले शिक्षक हरि ओम वर्मा हुए सेवानिवृत • गुरुग्राम: मारुति सुजुकी की डिजायर कार 3.5 मिलियन के उत्पादन से हुई पार • गुरुग्राम में मिल्हे ने खोला नया एक्सक्लूसिव शोरूम • केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी • औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रैंप एमएसएमई कॉन्क्लेव में बताई सरकार की योजनाएं • पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

हरियाणा

हरियाणा का निर्यात पांच वर्षों में दोगुना करने का लक्ष्य

Updated on Tuesday, November 03, 2026 17:14 PM IST

 

चंडीगढ़, 3 नवंबर- हरियाणा के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने और प्रदेश के निर्यात को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से मंगलवार को गुरुग्राम में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यशाला को संबोधित करते हुए अगले पांच वर्षों में प्रदेश का निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य रखा। वहीं हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने होटल ग्रैंड हयात में ‘लेवरेजिंग एफटीए – आउटरीच प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया।

 

कार्यशाला में भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के माध्यम से हरियाणा के उद्योगों, एमएसएमई और निर्यातकों के लिए वैश्विक बाजार में उपलब्ध अवसरों तथा निर्यात विस्तार की रणनीतियों पर चर्चा की गई। कार्यशाला का आयोजन हरियाणा सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) निदेशालय द्वारा भारत सरकार के वाणिज्य विभाग, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) तथा इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

 

कार्यक्रम में सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव नितिन कुमार यादव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, हरियाणा के कमिश्नर एवं सचिव डॉ. अमित के. अग्रवाल, गुरुग्राम के डिविजनल कमिश्नर रवि प्रकाश गुप्ता, हरियाणा एमएसएमई एवं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डॉ. यश गर्ग, भारत सरकार के वाणिज्य विभाग में निदेशक डॉ. गरिमा मित्तल तथा एचएसआईआईडीसी के एमडी विनय प्रताप सिंह सहित केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, व्यापार विशेषज्ञ और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो संदेश से निर्यातकों को दिया वैश्विक बाजार में विस्तार का संदेश*

 

*उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम में राज्य स्तरीय एफटीए कार्यशाला का किया शुभारंभ*

 

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, हरियाणा के उत्पादों को दुनिया के हर बाजार तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य*

 

*निर्यात को बढ़ावा देकर विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में उद्योग जगत निभाए अहम भूमिका : राव नरबीर सिंह*

*हरियाणा के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यशाला से जुड़े सभी निर्यातकों, उद्यमियों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा हरियाणा ने 1 नवंबर को अपनी स्थापना के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे किए हैं। इन छह दशकों में प्रदेश के किसानों, श्रमिकों और उद्यमियों ने अपनी मेहनत से हरियाणा को कृषि एवं उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया है। अब सरकार का लक्ष्य प्रदेश के उत्पादों को दुनिया के हर बाजार तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से 36 विकसित देशों के बाजारों तक पहुंच के नए अवसर खुले हैं। हरियाणा सरकार इन अवसरों को प्रदेश के उद्योगों, एमएसएमई, किसानों और युवाओं तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में हरियाणा का मर्चेंडाइज निर्यात 20 बिलियन डॉलर से अधिक रहा और देश के कुल निर्यात में हरियाणा देश में छठे स्थान पर है।

 

*हरियाणा की नई निर्यात नीति से पांच वर्षों में निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम के ऑटोमोबाइल एवं आईटी क्षेत्र, फरीदाबाद के इंजीनियरिंग उत्पाद, पानीपत के होम टेक्सटाइल, करनाल के बासमती चावल, झज्जर के फुटवियर और अंबाला के वैज्ञानिक उपकरण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की पहचान हैं। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने से प्रदेश के टेक्सटाइल, गारमेंट, फुटवियर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए नए अवसर खुले हैं। इन अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग, टैरिफ रियायतों, रूल्स ऑफ ओरिजिन और गुणवत्ता मानकों की जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने हाल ही में हरियाणा प्रोग्रेसिव एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 अधिसूचित की है, जिसके तहत अगले पांच वर्षों में प्रदेश का निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। नीति में छोटे उद्यमियों, पहली बार निर्यात करने वालों, महिला उद्यमियों और ग्रामीण उत्पादकों को वैश्विक बाजार से जोड़ने तथा उनके जोखिम कम करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। साथ ही मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026 के तहत बड़े उद्योगों को निर्यात प्रोत्साहन आधारित विशेष लाभ दिए जाएंगे। उन्होंने उद्योगों से एमएसएमई को अपनी सप्लाई चेन से जोड़ने और गुणवत्ता एवं तकनीक पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

 

*निर्यात को बढ़ावा देकर विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में उद्योग जगत निभाए अहम भूमिका : राव नरबीर सिंह*
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए हैं, जो भारतीय उद्योगों और निर्यातकों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार खोल रहे हैं। विकसित भारत-2047 का संकल्प केवल कृषि क्षेत्र के दम पर पूरा नहीं हो सकता, इसके लिए उद्योगों का विस्तार और निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि बेहद जरूरी है। उन्होंने उद्यमियों से बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करने तथा अनुभवी निर्यातकों से नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक उद्योग निर्यात से जुड़ें और भारत वैश्विक व्यापार में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सके।

 

*राव ने कहा, उद्योगपतियों के 70 प्रतिशत से अधिक सुझावों को शामिल कर तैयार की गई नई औद्योगिक एवं एमएसएमई नीति*

 

 

*यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे बड़े बाजारों में निर्यात के नए अवसरों पर हुआ मंथन*

 

 

*विशेषज्ञों ने निर्यात प्रोत्साहन एवं एफटीए के अवसरों की दी जानकारी*

*राव ने कहा, उद्योगपतियों एवं उद्यमियों के सुझावों के आधार पर तैयार की हरियाणा की नई औद्योगिक एवं एमएसएमई नीति*
राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने उद्योग जगत की जरूरतों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए नई औद्योगिक नीति तथा एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी तैयार की हैं। इन नीतियों को अंतिम रूप देने से पहले विभिन्न उद्योगपतियों, उद्यमियों और संबंधित हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया तथा उनके द्वारा दिए गए 70 प्रतिशत से अधिक सुझावों को नीतियों में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की ये नीतियां देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर और उद्योगों को प्रोत्साहित करने वाली हैं। सरकार का उद्देश्य इन नीतियों और योजनाओं का लाभ अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाना, नए निर्यातकों को तैयार करना और प्रदेश के निर्यात को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने उद्योग जगत से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर प्रदेश और देश की आर्थिक प्रगति में भागीदार बनने का आह्वान किया।

 

*हरियाणा के निर्यातकों के लिए एफटीए से खुलेंगे विकसित देशों के बड़े बाजारों के द्वार : नितिन कुमार यादव*
भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव नितिन कुमार यादव ने कहा कि नए मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे बड़े बाजारों में हरियाणा के निर्यातकों के लिए व्यापक संभावनाएं खुली हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के उद्योगों को गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक, अंतरराष्ट्रीय मानकों और उत्पादों की विविधता पर विशेष ध्यान देते हुए इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने निर्यातकों से कार्यशाला के तकनीकी एवं सेक्टर आधारित सत्रों में सक्रिय भागीदारी कर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करने का आह्वान किया, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी समाधान तैयार कर सकें।

 

*एफटीए से हरियाणा के निर्यातकों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. अमित अग्रवाल*
डॉ. अमित के. अग्रवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि एफटीए से हरियाणा के उद्योगों और निर्यातकों को वैश्विक बाजार में नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में आयोजित यह कार्यशाला एक व्यापक पहल की शुरुआत है। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में उत्पाद एवं सेक्टर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि निर्यातकों की जरूरतों और समस्याओं को समझकर उन्हें मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) का अधिकतम लाभ दिलाया जा सके। साथ ही प्रत्येक जिले की निर्यात विकास योजना भी तैयार की जाएगी।

 

 

*विशेषज्ञों ने निर्यात प्रोत्साहन एवं एफटीए के अवसरों की दी जानकारी*
कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में आईटीपीओ की ट्रेड एडवाइजर डॉ. तमन्ना चतुर्वेदी ने एफटीए के अवसरों, डीजीएफटी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल कम्बले प्रकाश सत्यवान ने गैर-टैरिफ उपायों तथा ट्रेड कनेक्ट पोर्टल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गिरधारी लाल ने पोर्टल की उपयोगिता पर जानकारी दी। वहीं डीजीएफटी के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल आनंद मोहन मिश्रा ने निर्यात प्रक्रियाओं एवं प्रोत्साहन योजनाओं और डॉ. यश गर्ग, आईएएस ने हरियाणा की एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया।

 

Have something to say? Post your comment
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ‘जल संजीवनी’ के द्वितीय संस्करण का किया विमोचन

: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ‘जल संजीवनी’ के द्वितीय संस्करण का किया विमोचन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

दिवाली पर सुरक्षा वस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट

: दिवाली पर सुरक्षा वस्था को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट

हरियाणा के विकास को नई रफ्तार

: हरियाणा के विकास को नई रफ्तार

*हरियाणा की बेटी मनीषा ने वर्ल्ड चैंपियन बन रचा इतिहास*

: *हरियाणा की बेटी मनीषा ने वर्ल्ड चैंपियन बन रचा इतिहास*

आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा शीर्ष पर, गुजरात दूसरे स्थान पर   

: आईजीओटी कर्मयोगी रैंकिंग में हरियाणा शीर्ष पर, गुजरात दूसरे स्थान पर  

राज्य सरकार प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी : आरती सिंह राव

: राज्य सरकार प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी : आरती सिंह राव

विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण

: विकसित हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी और जागरूक समाज की भूमिका अहम : हरविन्द्र कल्याण

संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे :महिपाल ढांडा

: संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे :महिपाल ढांडा

सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

: सहमति-असहमति लोकतंत्र की ताकत, असहमति का भी होना चाहिए सम्मान : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

X