Monday, 02 November 2026
BREAKING
• रोहतक: जेठपुर के स्कूल में 10 साल तक सेवाएं देने वाले शिक्षक हरि ओम वर्मा हुए सेवानिवृत • गुरुग्राम: मारुति सुजुकी की डिजायर कार 3.5 मिलियन के उत्पादन से हुई पार • गुरुग्राम में मिल्हे ने खोला नया एक्सक्लूसिव शोरूम • केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी • औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रैंप एमएसएमई कॉन्क्लेव में बताई सरकार की योजनाएं • पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

पंजाब

80 प्रतिशत मंडल टीमों का गठन पूरा, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करेंगे: लखविंदर सिंह मोमी

Updated on Monday, November 02, 2026 20:17 PM IST

चंडीगढ़, 2 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पंजाब की पहली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष लखविंदर सिंह मोमी के नेतृत्व में चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंसी लाल गुर्जर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मान, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शंभू कुमार और पंजाब भाजपा के संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंसी लाल गुर्जर ने संगठन के विस्तार, किसानों से जुड़े मुद्दों और भविष्य की रणनीति पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनका विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से किसानों के मुद्दों के प्रति नाकामियों और डीएपी-यूरिया की कथित कालाबाजारी की भी कड़े शब्दों में निंदा की।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लखविंदर सिंह मोमी ने कहा कि किसान मोर्चा पंजाब के हर गांव तक संगठन को मजबूत करेगा और किसानों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं का समाधान करवाना और केंद्र सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना हमारी मुख्य प्राथमिकता है।

उन्होंने जानकारी दी कि पंजाब में 80 प्रतिशत मंडल टीमों का गठन पूरा हो चुका है और शेष टीमों का गठन भी जल्द कर लिया जाएगा। उन्होंने नशामुक्त पंजाब के संकल्प को लेकर तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी कार्यकारिणी की सामूहिक सहमति से पारित करवाए।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मेजर सिंह टिब्बी, मनप्रीत सिंह तलवंडी, सिकंदर सिंह समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारी सदस्य, जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
 
Have something to say? Post your comment
संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे :महिपाल ढांडा

: संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे :महिपाल ढांडा

*लहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बनेगी नई अनाज मंडी: बरिंदर कुमार गोयल*

: *लहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बनेगी नई अनाज मंडी: बरिंदर कुमार गोयल*

केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

: केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

अमृतसर में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो काबू

केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी

: केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं: बरिंदर सचदेवा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं: बरिंदर सचदेवा

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

*राहुल हुड्डा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त*

: *राहुल हुड्डा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त*

नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

: नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

X