Monday, 02 November 2026
BREAKING
• रोहतक: जेठपुर के स्कूल में 10 साल तक सेवाएं देने वाले शिक्षक हरि ओम वर्मा हुए सेवानिवृत • गुरुग्राम: मारुति सुजुकी की डिजायर कार 3.5 मिलियन के उत्पादन से हुई पार • गुरुग्राम में मिल्हे ने खोला नया एक्सक्लूसिव शोरूम • केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी • औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रैंप एमएसएमई कॉन्क्लेव में बताई सरकार की योजनाएं • पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

पंजाब

*लहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बनेगी नई अनाज मंडी: बरिंदर कुमार गोयल*

Updated on Monday, November 02, 2026 20:09 PM IST

चंडीगढ़, 2 नवंबर: पंजाब के जल संसाधन मंत्री और लहरागागा से विधायक बरिंदर कुमार गोयल ने आज घोषणा की कि लहरागागा के निकटवर्ती गांव खंडेबाद में 217 कनाल 14 मरले (27 एकड़ से अधिक) सरकारी भूमि पर नई अनाज मंडी स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव को मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा 31 अक्टूबर को हुई बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लहरागागा की मौजूदा अनाज मंडी फसलों विशेषकर धान और गेहूं की बढ़ती आमद को संभालने के लिए अपर्याप्त साबित हो रही थी क्योंकि पिछले वर्षों के दौरान फसलों के उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि मौजूदा अनाज मंडी लगभग 45 साल पहले करीब 12 एकड़ भूमि पर बनाई गई थी। इसी भूमि में से बाद में कॉटन यार्ड भी बना दिया गया। उन्होंने बताया कि फसलों की आमद लगातार बढ़ने के कारण मंडी में खरीद और व्यापारिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध स्थान अपर्याप्त हो गया था।

*कैबिनेट द्वारा नई अनाज मंडी को मंजूरी; ट्रैफ़िक की समस्या से मिलेगी निजात और किसानों, व्यापारियों तथा आढ़तियों को मिलेगी बड़ी सुविधा*


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मौजूदा अनाज मंडी शहर के बिल्कुल बीच में स्थित होने के कारण खरीद सीजन के दौरान आवाजाही की गंभीर समस्या पैदा होती थी जिसके कारण किसानों, व्यापारियों और आढ़तियों द्वारा लंबे समय से इस समस्या के समाधान और कृषि उत्पादों की सुचारू खरीद के लिए नई अनाज मंडी स्थापित करने की मांग की जा रही थी।

लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा करते हुए पंजाब सरकार द्वारा लहरागागा के साथ लगते गांव खंडेबाद में अपनी 217 कनाल 14 मरले भूमि पर नई अनाज मंडी विकसित करने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित अनाज मंडी तक पहुंच के लिए रास्ता गांव लहल खुर्द की भूमि के रास्ते बनाया जाएगा।

बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि नई अनाज मंडी स्थापित होने से किसानों, व्यापारियों और आढ़तियों को बड़ी राहत मिलेगी और लहरागागा शहर में ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह नई मंडी समूचे इलाके की कृषि और व्यापारिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहायक होगी।

कैबिनेट मंत्री ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और समूची कैबिनेट का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के साथ-साथ कृषि उत्पादों की मंडीकरण प्रक्रिया को और सुचारू बनाने में मददगार साबित होगा।

Have something to say? Post your comment
संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे :महिपाल ढांडा

: संविधान की भावना सदन से गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचे :महिपाल ढांडा

80 प्रतिशत मंडल टीमों का गठन पूरा, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करेंगे: लखविंदर सिंह मोमी

: 80 प्रतिशत मंडल टीमों का गठन पूरा, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करेंगे: लखविंदर सिंह मोमी

केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

: केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

अमृतसर में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो काबू

केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी

: केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं: बरिंदर सचदेवा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं: बरिंदर सचदेवा

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

*राहुल हुड्डा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त*

: *राहुल हुड्डा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त*

नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

: नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

X