Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

हरियाणा

शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है प्रदेश सरकार:-शिक्षा मंत्री

Updated on Friday, July 10, 2026 18:30 PM IST

चंडीगढ़, 10 जुलाई- हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को निरंतर मजबूत कर रही है ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि आज सरकारी विद्यालय केवल शिक्षा देने वाले संस्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार, संस्कृति और कौशल विकास के सशक्त केंद्र बन चुके हैं।
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा शुक्रवार को रोहतक में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काहनौर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलानौर के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करने के उपरांत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

 

सरकारी विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और संस्कारों के मजबूत केंद्र बने

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि काहनौर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नया भवन क्षेत्र की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य, महिला सशक्तिकरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। विद्यालय के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 1947 में स्थापित यह विद्यालय पिछले लगभग आठ दशकों से क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा के साथ संस्कार एवं चरित्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। वर्ष 2013 में इसे वरिष्ठ माध्यमिक स्तर का दर्जा तथा वर्ष 2019 में विज्ञान संकाय की सुविधा प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विज्ञान शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विद्यालयों में आधुनिक प्रयोगशालाएं, फर्नीचर तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अनेक विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है तथा प्रत्येक सरकारी विद्यालय में पेयजल, शौचालय, पर्याप्त कक्षाएं, बिजली, पंखे और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। अधिकांश विद्यालयों में यह कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य भी शीघ्र पूरे कर लिए जाएंगे।

 

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने अभिभावकों से सरकारी विद्यालयों पर विश्वास जताते हुए अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूलों में कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के शिक्षक कठिन प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर नियुक्त होते हैं और उनकी योग्यता किसी भी निजी विद्यालय से कम नहीं है। आधुनिक भवन, विशाल परिसर, हरित वातावरण और प्रशिक्षित शिक्षक सरकारी विद्यालयों की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों तथा शिक्षकों की मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम निरंतर बेहतर हुआ है और अब 90 प्रतिशत से अधिक तक पहुंच चुका है, जो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को दर्शाता है।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शुरू की गई सुपर-100 योजना के अत्यंत उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हुए हैं। विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को देखते हुए इस योजना का विस्तार कर इसे 500 विद्यार्थियों तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने रोहतक जिले में जिला प्रशासन एवं समाज के सहयोग से संचालित सुपर-40 कार्यक्रम की भी सराहना करते हुए इसे सरकारी शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे केवल विकास कार्यों तक सीमित न रहकर प्रत्येक बच्चे की शिक्षा तथा पात्र नागरिकों तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने में विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने छात्राओं से अनुशासन, परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन में निरंतर अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि यही सफलता का सबसे मजबूत आधार है। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण का आधार बताया तथा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यालयों की सभी वास्तविक आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

सरकार ने बदली विद्यालयों की तस्वीर :- मनीष ग्रोवर

पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा हरियाणा सरकार की शिक्षा सुधार नीतियों ने सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता, आधुनिक आधारभूत सुविधाओं और डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा मिला है। शिक्षकों के स्थानांतरण की ऑनलाइन एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू होने से वर्षों से चली आ रही अनियमितताओं पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के भवन, संसाधन और शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है, जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिल रहा है।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X