Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

शहरी निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में, विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गुरुग्राम में की समीक्षा

Updated on Saturday, June 28, 2025 20:45 PM IST

गुरुग्राम, 28 जून: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि गुरुग्राम में 3 व 4 जुलाई को पहली बार आयोजित होने वाला शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हरियाणा की सांस्कृतिक गरिमा और मेहमान नवाज़ी के परंपरागत मूल्यों को देशभर के प्रतिनिधियों तक पहुंचाने का एक अवसर भी है।

उन्होंने शनिवार को गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि “अतिथि देवो भव:” की भावना ही हमारी पहचान है। यह सम्मेलन उसी भावना के अनुरूप आयोजित किया जाएगा, जिससे सभी प्रतिनिधि यहाँ से आत्मीयता और प्रेरणा का अनुभव लेकर लौटेंगे।

आतिथ्य सत्कार की मिसाल पेश करेगा हरियाणा – विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण

आयोजन के पहले दिन हरियाणवी सांस्कृतिक संध्या से रूबरू होंगे मेहमान

 

देशभर से 500 से अधिक प्रतिनिधियों की होगी सहभागिता

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम में मानेसर स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से नगरीय प्रशासन और स्थानीय निकायों के 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में नगरीय विकास की दिशा तय करने पर विचार-विमर्श होगा और उत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

हरियाणा के सेवाभाव की होगी विशेष झलक

श्री कल्याण ने कहा कि हरियाणा की भूमि अपने पारंपरिक आतिथ्य, सादगीपूर्ण खानपान और मानवीय मूल्यों के लिए जानी जाती है। हमारा प्रयास रहेगा कि आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेलिगेट्स के ठहरने, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से गुरुग्राम की छवि राष्ट्रीय मानचित्र पर और मजबूत होगी। इसके माध्यम से प्रदेश की नगरीय व्यवस्थाओं की सुदृढ़ता और नवाचार को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

पहले दिन हरियाणवी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

सम्मेलन के पहले दिन सभी प्रतिनिधियों के स्वागत के उपलक्ष्य में एक विशेष हरियाणवी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस संध्या में प्रदेश की लोक कला, परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता की जीवंत झलक प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक कलाकार पारंपरिक नृत्य व संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक संध्या के दौरान मंचीय प्रदर्शन के माध्यम से मेहमानों को हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं का परिचय कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हरियाणा के पारंपरिक व्यंजनों से युक्त विशेष भोज की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि देशभर से आए डेलिगेट्स प्रदेश के स्वादिष्ट खानपान का आनंद ले सकें।

जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में

बैठक में डीसी अजय कुमार ने बताया कि जिला में आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डेलिगेट्स के ठहरने, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों व प्रचार प्रसार को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को आदर्श मेजबान शहर के रूप में प्रस्तुत करने के लिए सभी विभाग मिलकर प्रयास कर रहे हैं।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, नगर निगम मानेसर के आयुक्त आयुष सिन्हा, डीसीपी मुख्यालय दीपक, डीसीपी अर्पित जैन,लोकसभा सचिवालय की निदेशक डॉ. जूबी अमर व वाई अरुण, विधानसभा अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव, हरियाणा विधानसभा के सचिव डॉ. सतीश कुमार, एडीसी व नोडल अधिकारी वत्सल वशिष्ठ, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक आर.एस. सांगवान, संयुक्त निदेशक डा. साहिब राम गोदारा, राज सिंह कादियान,
उप निदेशक अमित पवार, सीटीएम रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X