Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा एनसीबी का मिशन मोड ऑपरेशन-नशे के खिलाफ अब होगा कानूनी, आर्थिक और सामाजिक तीनतरफा हमला

Updated on Wednesday, July 09, 2025 17:15 PM IST

चंडीगढ़,09 जुलाई 2025। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) के प्रमुख ओ पी सिंह ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अब केवल गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नशा तस्करों की अवैध कमाई, संपत्तियों और नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। यह लड़ाई अब कानून, तकनीक और समाज- तीनों मोर्चों पर एक साथ लड़ी जाएगी। यह बात उन्होंने पंचकूला स्थित मुख्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। इस बैठक में एचएसएनसीबी पुलिस अधीक्षक पंखुड़ी कुमार, मोहित हांडा, जिला न्यायवादी सहित डीएसपी तथा प्रदेश भर के यूनिट इंचार्ज भी उपस्थित थे।

- शहरी हॉटस्पॉट पर होगा फोकस - कानून, समाज और जन-जागरूकता का होगा समन्वय
बैठक के दौरान श्री सिंह ने निर्देश दिए कि राज्य के प्रमुख नशा प्रभावित शहरी इलाकों की पहचान कर वहां एक समन्वित रणनीति लागू की जाए, जिसमें कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ समाज की भागीदारी और व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी शामिल हों। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बीमारी है, जिसे समाप्त करने के लिए जनता, प्रशासन और पुलिस सभी को मिलकर काम करना होगा। इस युद्ध को सिर्फ गिरफ्तारी से नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और व्यवहारिक बदलाव से भी जीतना होगा।

- आर्थिक मोर्चे पर हमला: तस्करों की अवैध संपत्तियां होंगी जब्त और नष्ट
एनसीबी प्रमुख ने यह भी स्पष्ट किया कि अब कार्रवाई का केंद्र बिंदु नशा तस्करों की अवैध कमाई को समाप्त करना होगा। PIT NDPS एक्ट के तहत आदतन नशा तस्करों को हिरासत में लेकर उनकी अवैध संपत्तियों को पहले अटैच किया जाएगा, फिर जब्त कर उन्हें सार्वजनिक रूप से ध्वस्त करना अभियान की प्राथमिकता होगी। यह संदेश साफ है कि अब हरियाणा में नशे से अर्जित हर अवैध संपत्ति को कानून की नजर में लाया जाएगा और उसकी नींव पर प्रहार किया जाएगा।

- छह महीने की कार्रवाई में दिखा असर: दर्ज हुए 138 मुकदमे, 247 गिरफ्तारियां
बैठक में जनवरी से जून 2025 तक की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें बताया गया कि एनसीबी हरियाणा ने इस अवधि में कुल 138 मुकदमे दर्ज किए और 247 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें 40 मामले वाणिज्यिक मात्रा से संबंधित थे, जबकि शेष मध्यम और कम मात्रा के मामलों में थे। श्री सिंह ने इन आंकड़ों को और बेहतर करने की आवश्यकता पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष रूप से वाणिज्यिक ड्रग्स से संबंधित मामलों पर अधिक फोकस किया जाए और अदालतों में लंबित मामलों की जल्द सुनवाई करवाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं जाएं।

- साइबर, आर्थिक और डिजिटल जांच होंगे नए हथियार
इस लड़ाई में तकनीक को भी मुख्य भूमिका में लाने का निर्णय लिया गया है। एनसीबी प्रमुख ने कहा कि अब ड्रग डीलिंग के डिजिटल नेटवर्क, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया कनेक्शन और अन्य साइबर लिंक को भी खंगाला जाएगा। पुलिस इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बहुआयामी जांच के जरिए अपराधियों के हर पहलू- ‘आर्थिक, साइबर और नेटवर्किंग‘ पर नज़र रखें और डिजिटल फोरेंसिक को अपनी जांच में एकीकृत करें।

- गुरुग्राम-एनसीआर में सिन्थेटिक ड्रग्स पर चिंता: विशेष निगरानी के निर्देश
बैठक में गुरुग्राम और एनसीआर क्षेत्र में बढ़ती सिन्थेटिक व फार्मास्युटिकल ड्रग्स की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई। एनसीबी ने इन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता अभियान चलाने और सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को लक्ष्य बनाकर फैल रही इन दवाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करना समय की मांग है।

- जन सहयोग को मिलेगा महत्वः हेल्पलाइन नंबर-9050891508 और 1933 पर दी जा सकती है जानकारी
एनसीबी ने आम नागरिकों को इस अभियान में सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 9050891508 और 1933 जारी किए हैं। इन नंबरों पर कोई भी व्यक्ति अपने इलाके में चल रही नशे की गतिविधियों की जानकारी गोपनीय रूप से साझा कर सकता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस मुहिम में सहभागी बनें क्योंकि यह लड़ाई पुलिस की अकेले की नहीं, पूरे समाज की है।

- स्कूल-कॉलेजों में अभियान और पुनर्वास को दी जाएगी प्राथमिकता
एनसीबी प्रमुख ने कहा कि नशे से जुड़ी सामाजिक जड़ों पर प्रहार करने के लिए अब स्कूल-कॉलेजों में सेमिनार, ड्रग्स के दुष्प्रभावों पर संवाद, और नुक्कड़ नाटक जैसे अभियानों की योजना बनाई जा रही है। साथ ही, नशा पीड़ितों के लिए पुनर्वास केंद्रों की स्थापना और ‘रिहैबिलिटेशन इज अ राइट’ जैसे भावनात्मक संदेशों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया जाएगा।

- अब केवल गिरफ्तारी नहीं- नेटवर्क, पैसे और मानसिकता पर प्रहार होगा मिशन की असली जीत
हरियाणा एनसीबी की इस बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब राज्य में नशा विरोधी अभियान केवल सतही कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा। यह एक समग्र और राज्यव्यापी जनआंदोलन बन चुका है जिसमें कानूनी शिकंजा, आर्थिक ध्वस्तीकरण और सामाजिक भागीदारी कृ तीनों स्तरों पर ठोस कार्य योजना तैयार कर ली गई है। यह मिशन सिर्फ एक सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की जन-प्रतिबद्धता है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X