Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बेहोश कर छह लाख रुपये की नकदी चोरी के मामले में एक महिला गिरफ्तार

Updated on Wednesday, July 09, 2025 20:02 PM IST

यमुनानगर : यमुनानगर के सब्बरवाल अस्पताल के संचालक डॉ नवीन सब्बरवाल व उनकी पत्नी पूनम को बेहोश कर छह लाख रुपये की नकदी चोरी किए जाने के मामले में सीआइए वन की टीम ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला पूजा सारकी मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। फिलहाल दिल्ली के उत्तमनगर के भगवती बिहार में किराये के मकान में रह रही थी। आरोपित को वारदात के बारे में पूरी जानकारी थी। सीआइए वन प्रभारी वीरेंद्र वालिया ने बताया कि आरोपित को बुधवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि डा. नवीन सब्बरवाल व उनकी पत्नी पूनम को उनके नेपाली नौकर सुनील ने चाय में बेहोशी की दवाई दी। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदात में सुनील के साथ आरोपित पूजा का पति कृष्णा सहित चार लोग शामिल थे। यह सभी नेपाली हैं। इसी तरह से यह लोगों के घरों में काम करने के बहाने घुसते और वहां से चोरी कर फरार हो जाते। इस वारदात को जब अंजाम दिया गया तो नेपाली नौकर सुनील सहित दो लोग घर में घुस गए। जबकि दो बाहर कार में खड़े रहे। वारदात को अंजाम देकर नेपाल के लिए निकल गए। आरोपित पूजा को इस बारे में पूरी जानकारी थी। वह आरोपितों के पास नेपाल भी गई थी। वहां से आकर फिर से किराये के मकान में रहने लगी और घरों में काम शुरू कर दिया।

 

16 जून को हुई थी वारदात 

सब्बरवाल अस्पताल के पीछे ही डा. नवीन सब्बरवाल का आवास बना हुआ है। जिसका एक दरवाजा अस्पताल की ओर है। एक अन्य दरवाजा दूसरी गली की ओर है। उनके इस मकान में बेटा डा. शगुन सब्बरवाल, पुत्रवधू डा. तारू व पोता ध्रूव रहते हैं। इसके अलावा कुक व साफ सफाई का कार्य करने के लिए उन्होंने दो माह पहले ही सुनील को रखा हुआ था। यह अस्पताल के ऊपर बने एक कमरे में रहता था। 16 जून की सुबह नौकर सुनील ने डॉ नवीन व उनकी पत्नी को चाय में बेहोशी की दवाई दे दी। जिसके बाद घर से नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गया। मामले का पता तब लगा जब अस्पताल का लैब टेक्नीशियन डाक्टर के घर पहुंचा। बेहोशी की हालत में देख डाक्टर व उनकी पत्नी को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X