Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

स्वामित्व योजना के तहत नगर परिषद अम्बाला सदर को अब तक 33 करोड़ रुपए की आय प्राप्ति : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Updated on Wednesday, July 09, 2025 16:40 PM IST

 

चंडीगढ़, 09 जुलाई - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत नगर परिषद अम्बाला सदर को अभी तक लगभग 33 करोड़ रुपए की प्राप्ति/आमदनी हो चुकी है और इस योजना का भरपूर लाभ अम्बाला छावनी के निवासी उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत नगर परिषद अम्बाला सदर में 20 वर्ष से ज्यादा पुराने तह-बाजारी, किराए और लीज के आवेदनों में से 58 प्रतिशत केस नगर परिषद द्वारा स्वीकृत (एप्रूव्ड) किए जा चुके हैं। इसके तहत कुल 438 केसों में आवेदनकर्ताओं की रजिस्ट्रियां भी हो चुकी है जोकि दुकानों के मालिक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि शेष लंबित मामलों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश नगर परिषद अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि लोग दुकानों के मालिक बन सकें।

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज के विशेष प्रयासों से ही अम्बाला छावनी में स्वामित्व योजना को लागू किया गया था। इसके तहत नगर परिषद के 20 वर्ष से ज्यादा पुराने तह-बाजारी, लीज धारकों एवं किराएदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक दिया जाना था।

योजना के तहत नगर परिषद में तह-बाजारी, किराए और लीज के आवेदनों में से 58 प्रतिशत केस स्वीकृत (एप्रूव्ड) हुए :अनिल विज

कुल 438 आवेदनकर्ता बने दुकानों के मालिक, दुकानों की रजिस्ट्रियां हुई : विज

अम्बाला छावनी सैकड़ों दुकानदारों व व्यापारियों को मिला योजना का भरपूर लाभ : विज

किराए के 535 आवेदन स्वीकृत हुए जिनमें से 417 किराएदार बने दुकानों के मालिक : विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत नगर परिषद अम्बाला सदर द्वारा नगर परिषद की दुकानों के 20 वर्ष से ज्यादा पुराने किराएदारों को दुकानों का मालिकाना हक देने के लिए आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि नगर परिषद में कुल 734 किराएदारों ने मालिकाना हक लेने के लिए आवेदन किया था जिनमें से अब तक 535 किराए के केसों को स्वीकृत किया जा चुका है और 417 किराएदारों की दुकानों का रजिस्ट्रियां की जा चुकी है यानि 417 किराएदार ऐसे है जो अब किराएदार से दुकानों के मालिक बन गए हैं। यह दुकानदार अब अपनी दुकानों को बहुमंजिला भी बना सकते हैं।

तह-बाजारी व लीज के मामलों में भी सैकड़ो आवेदन मिले : विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत तह-बाजारी के 223 आवेदन नगर परिषद में प्राप्त हुए हैं जिनमें से 126 केस नगर परिषद द्वारा एप्रूव्ड किए जा चुके हैं और इनमें से 21 मामले पंजीकृत हो चुके हैं। शेष मामलों को भी पंजीकृत करने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। इसी प्रकार, नगर परिषद में लीज के 190 आवेदन प्राप्त हुए है जिनमें आगामी कार्रवाई की जा रही है।

दशकों से परेशान थे दुकानदार, मंत्री अनिल विज के प्रयासों से मिला दुकानों का मालिकाना हक

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज के विशेष प्रयासों से ही पूर्व में स्वामित्व योजना में अम्बाला छावनी को जोड़ा जा सका था। अम्बाला छावनी में एक्साइज एरिया की वजह से पहले अम्बाला छावनी में योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। मगर, मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी वासियों के लिए लड़ाई लड़ते हुए इस योजना को अम्बाला छावनी में शुरू कराया था।

अम्बाला छावनी में नगर परिषद की रेलवे रोड, राय मार्केट, गांधी मार्केट, सब्जी मंडी, रामबाग रोड, बस स्टैंड के अलावा अन्य कई स्थानों पर किराए व तह बाजारी के तहत दुकानें है जिन्हें अब मालिकाना हक मिला है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X